लाइव न्यूज़ :

‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन बोले-केरल में भाजपा के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए तैयार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 19, 2021 16:14 IST

ई श्रीधरन दिल्ली मेट्रो के निदेशक रह चुके हैं। 88 साल के श्रीधरन को 2001 में पद्मश्री और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे 21 फरवरी को कासरगोड़ से पार्टी की ‘‘विजय यात्रा’’ शुरू होने के दौरान पार्टी में शामिल होंगे।अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केरल में सियासी जोड़तोड़ चल रही है।भाजपा की सहयोगी और NDA में शामिल भारत धर्म जन सेना (BDJS) ने गठबंधन से नाता तोड़ लिया।

कोझीकोडः मेट्रो मेन’ ई श्रीधरन ने कहा कि केरल में भाजपा के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए तैयार हूं। अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव है।

ई श्रीधरन ने कहा कि केरल में भाजपा को सत्ता में लाने के लक्ष्य के साथ राजनीतिक मैदान में प्रवेश कर रहा हूं, राज्य के हित के लिए काम करूंगा। अगर भाजपा केरल विधानसभा चुनाव में जीतती है तो राज्य को कर्ज के जाल से निकालने, आधारभूत संरचना विकसित करने पर ध्यान होगा।

राज्यपाल पद संभालने में दिलचस्पी नहीं है, इस तरह के ‘संवैधानिक’ पद पर रहते हुए राज्य के लिए योगदान नहीं दे पाऊंगा, जिसके पास कोई अधिकार नहीं होता। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता वी मुरलीधरन ने कहा कि श्रीधरन के प्रवेश से भाजपा को फायदा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मुख्य मकसद भाजपा को केरल में सत्ता में लाना है। अगर भाजपा केरल में चुनाव जीतती है तो तीन-चार ऐसे क्षेत्र होंगे जिसपर हम ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। इसमें बड़े स्तर पर आधारभूत संरचना का विकास और राज्य में उद्योगों को लाना शामिल है।’’

1.2 लाख रुपये का कर्ज

केरल के पोन्नाली में रह रहे श्रीधरन ने कहा कि ‘कर्ज के जाल में फंसे’ राज्य की वित्तीय दशा सुधारने के लिए वित्त आयोग का भी गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘आज राज्य कर्ज के जाल में फंसा है। बहुत सारा उधार है। प्रत्येक मलयाली पर आज 1.2 लाख रुपये का कर्ज है। इसका मतलब है कि हम दिवालिया होने की तरफ बढ़ रहे हैं और सरकार अब भी उधार ले रही है। राज्य की वित्तीय हालत सुधारने की जरूरत है और हम इसका समाधान निकालेंगे।’’

श्रीधरन 21 फरवरी को शामिल होंगे

केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने कहा कि श्रीधरन 21 फरवरी को कासरगोड़ से पार्टी की ‘‘विजय यात्रा’’ शुरू होने के दौरान पार्टी में शामिल होंगे। श्रीधरन को देश में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में बदलाव का श्रेय दिया जाता है। सुरेंद्रन ने संवाददाताओं को बताया कि श्रीधरन ने भाजपा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। मलप्पुरम श्रीधरन का गृह जिला है। 

वहीं, श्रीधरन ने कहा कि वह केरल के लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के वास्ते भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने राज्य की माकपा नीत एलडीएफ सरकार पर जनता को विकास कार्यों से वंचित रखने का आरोप लगाया। केरल की महत्वाकांक्षी कोच्चि मेट्रो रेल परियोजना में अहम भूमिका निभाने वाले 88 वर्षीय श्रीधरन ने कहा कि अगर पार्टी निर्णय लेती है तो वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

श्रीधरन लड़ेंगे चुनाव

उन्होंने कहा कि विधानसभा सीट को लेकर भाजपा ही निर्णय करेगी। केरल की एलडीएफ सरकार पर निशाना साधते हुए श्रीधरन ने कहा कि वे राज्य की जनता को बेहतर प्रशासन उपलब्ध नहीं करा सके।। उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा का हित राज्य की जनता के हितों से ऊपर जान पड़ता है। इससे पहले सुरेंद्रन ने कहा कि भाजपा श्रीधरन को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह मांग हम उनके समक्ष रखेंगे।” 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :मेट्रोभारतीय जनता पार्टीकेरलकांग्रेसपिनाराई विजयनकेरल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा