लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनावः BJP एमएलए ने कहा, यह चुनाव हिन्दू बनाम मुस्लिम और राम मंदिर बनाम बाबरी मस्जिद है

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 19, 2018 16:35 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 12 मई को होने हैं वहीं नतीजे 15 मई को आएंगे।

Open in App

बेंगलुरु, 19 अप्रैलः इस समय राजनीतिक पार्टियां कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक रही हैं और मतदाताओं को अपनी ओर खींचने का कोशिश कर रही हैं। इस दौरान राजनेता अजीबो-गरीब बयान भी दे रहे हैं। दरअसल, सूबे के बेलागवी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक संजय पाटिल ने अजीब बयान दिया है।

ये दिया बीजेपी एमएलए ने तर्क

चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार को संजय पाटिल ने कहा कि यह चुनाव सड़क, पानी और अन्य मुद्दों को लेकर नहीं है, बल्कि यह चुनाव हिन्दू बनाम मुस्लिम, राम मंदिर बनाम बाबरी मस्जिद है। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 12 मई को होने हैं वहीं नतीजे 15 मई को आएंगे।

बीएस येदुरप्पा ने किया नामांकन

इधर, गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदुरप्पा शिमागा के शिखारीपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने नामांकन भरा। नामांकन भरने से पहले उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मैं नामांकन भरने आया हूं और इस चुनाव में कम से कम 30 हजार से 40000 वोटों के अंतर से जीतने वाला हूं।

क्या कहते हैं कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ऑपिनियन पोल 

इस चुनाव में मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी और जनता दल सेक्युलर के बीच कड़ा मुकाबला है। ये सारी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में  इंडिया टुडे न्यूज चैनल की ओर से किए गया ऑपिनियन पोल सामने आया है। ऑपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 की राह आसान नहीं होगी। ऑपिनियन पोल के मुताबिक कांटे की टक्कर के बीच हंग असेंबली होने की उम्मीद है। 

कांग्रेस बन सकती है बड़ी पार्टी

ऑपिनियन पोल के मुताबिक प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बन सकती है। जिसको बीजेपी कड़ी टक्कर दे सकती है। लेकिन जनता दल सेक्युलर हंग असेंबली में बड़ी भूमिका निभाएगी। ऑपिनियन पोल के मुताबिक 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सिद्धारमैया अभी भी सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। ऑपिनियन पोल के मुताबिक 224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस पर  90 से 101 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 78 से 86 फीसदी सीटे मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऑपिनियन पोल के अनुसार जनता दल सेक्युलर को 34 से 43 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

ये था 2013 का परिणाम  

2013 में हुए चुनाव में  224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस 122 सीटों पर जीती थी और सरकार बनाई थी। बीजेपी को 40 और जनता दल सेक्युलर को भी 40 सीटें मिली थी। 13 सीटें अन्य तो बाकी 9 निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली थी।  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीएस येदियुरप्पाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज