लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: अमित शाह बोले, बीजेपी के जीतने पर कर्नाटक को मिलेगा महादेयी नदी का पानी

By IANS | Updated: February 26, 2018 19:42 IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, बीजेपी की सरकार बनने के बाद कर्नाटक के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में महादेयी नदी का पानी मुहैया कराया जाएगा।

Open in App

कलबुर्गी 26 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि अप्रैल-मई में यहां होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी को जीत मिलती है तो कर्नाटक के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में महादेयी नदी का पानी मुहैया कराया जाएगा। शाह ने कहा, "अगर हम विधानसभा चुनाव जीत गए, तो मैं कर्नाटक के लोगों से वादा करता हूं कि हम गोवा के साथ राज्य के महादेयी जल विवाद को समाप्त कर देंगे। राज्य में सत्ता में आने के तुरंत बाद हम इसके लिए जल्द ही उपाय तलाश लेंगे।"

रविवार से हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान शाह ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा, "महादेयी मुद्दा सुलझ गया होता अगर सिद्धारमैया नीत कांग्रेस सरकार ने दशकों पुराने इस विवाद को सुलझाने के लिए अपने पड़ोसी राज्य गोवा व महाराष्ट्र के साथ मिलकर कोई कदम उठाया होता।"

शाह ने आरोप लगाते हुए कहा, "सिद्धारमैया सरकार पिछले पांच वर्षो के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति संभालने में भी विफल रही है।" उन्होंने कहा, "सिद्धारमैया भ्रष्टाचार का दूसरा नाम बन गई है।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा