लाइव न्यूज़ :

karnataka ki khabar: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा बोले, यदि लोग अनावश्यक बाहर आएंगे तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी

By भाषा | Updated: March 24, 2020 20:43 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि जो लोग बेंगलुरु से बाहर जाना चाहते हैं या आना चाहते हैं, तो वे आज रात तक आ जाये। बुधवार की सुबह से कड़ी पाबंदियां लगाई जायेगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ यदि वे कानून का पालन नहीं करते है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देवायरस को फैलने से रोकने के लिए सोमवार की रात पूरे राज्य में इस महीने के अंत तक लॉकहाउन (बंद) की घोषणा की थी। एन चंद्रबाबू नायडू ने मांग की कि केन्द्र सरकार को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक मॉस्क और सैनिटाइजर जैसे आवश्यक उत्पादों पर कर को माफ करना चाहिए।

बेंगलुरु/अमरावतीः कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को चेतावनी दी कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा लागू किये गये निर्देशों का उल्लंघन कर अनावश्यक रूप से सड़कों पर घूमने और कानून का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने कहा कि जो लोग बेंगलुरु से बाहर जाना चाहते हैं या आना चाहते हैं, तो वे आज रात तक आ जाये। बुधवार की सुबह से कड़ी पाबंदियां लगाई जायेगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ यदि वे कानून का पालन नहीं करते है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।’’

कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोमवार की रात पूरे राज्य में इस महीने के अंत तक लॉकहाउन (बंद) की घोषणा की थी। इस बीच तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने मांग की कि केन्द्र सरकार को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक मॉस्क और सैनिटाइजर जैसे आवश्यक उत्पादों पर कर को माफ करना चाहिए। उन्होंने केरल सरकार की तरह एक विशेष पैकेज की भी मांग की।

उन्होंने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के लिए मुआवजे की भी मांग की। केरल सरकार पहले ही 20 करोड़ रुपये के पैकेज और लाभार्थियों को दो महीने की पेंशन देने की घोषणा कर चुकी है।

इस बीच महाराष्ट्र के पुणे से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार लोगों को बाहर निकलने से रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए मंगलवार को पुणे शहर में पंपों पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री को रोकने का फैसला किया है। जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने जिला पेट्रोल/डीजल पंप एसोसिएशन को संबोधित महामारी रोग अधिनियम तहत इस आशय की एक अधिसूचना जारी की। आदेश में यह नहीं बताया गया है कि प्रतिबंध कितने समय तक लागू रहेगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसकर्नाटकमुंबईदिल्लीबीएस येदियुरप्पाआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा