लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: ट्विटर पर भिड़े बीजेपी के सीएम उम्मीदवार येदियुरप्पा और कांग्रेसी सीएम सिद्धारमैया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 5, 2018 09:43 IST

कर्नाटक में इसी साल अप्रैल-मई में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। बीएस येदियुरप्पा राज्य में बनी पहली बीजेपी सरकार में सीएम रह थे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (चार फरवरी) को बेंगलुरु रैली में बीएस येदियुरप्पा को कर्नाटक के सीएम उम्मीदवार के रूप में चुना। इससे बाद से ही येदियुरप्पा विवादों में आ गए हैं। पूरा मामला यह है कि रविवार को पीएम मोदी के विशेष विमान के बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचने से कुछ देर पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनके स्वागत में ट्वीट किया।

इसके थोड़ी देर बाद ही येदियुरप्पा सीएम के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए किसानों की आत्महत्याओं और भ्रष्टाचार के चल रहे मुद्दे को उठाया। येदियुरप्पा ने कर्नाटक को देश का नंबर 1 भ्रष्ट राज्य बताया। इसके बाद इनके ट्वीट पर लोगों ने भी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया।

वही इसके बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने शासनकाल के दौरान खनन घोटाले में येदियुरप्पा के आरोपों को याद दिलाया। बता दें कि जुलाई 2011 में मौजूदा लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनसंतोष हेगड़े ने येदियुरप्पा करीब 50,000 करोड़ रुपए के खनन घोटाले में दोषी ठहराया था। जिसके बाद बीजेपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने येदियुरप्पा को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटने का आदेश दिया था। 

गौरतलब है कि इस साल होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के के लिए भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बेंगलुरु में बीजेपी रैली को संबोधित किया। बेंगलुरु में यह रैली 90-दिवसीय नवनिर्माण यात्रा के समापन पर आयोजित की गई। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों की जिंदगी को आसान बना रही है। इस रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य इकाई प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में राज्य के 224 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा की। यहां इस वर्ष अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018बीएस येदियुरप्पासिध्दारामैयहकर्नाटकबीजेपीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा