लाइव न्यूज़ :

BJP नेता कपिल मिश्रा का दावा, 'मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर्स को 3 महीने से नहीं मिली सैलरी, केजरीवाल ने 15 दिनों में 378 करोड़ विज्ञापनों में खर्च किए'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 30, 2020 10:44 IST

देश में आज लॉकडाउन का छठा दिन है। लगातार देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तक कोविड-19 की वजह से देश में 27 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं दुनियाभर में लगभग 32 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे29 मार्च को दिल्ली में कोरोना वायरस के एक दिन में 23 नये मामले सामने आने के बाद रविवार को इसके कुल मामले बढ़कर 72 हो गए।दिल्ली में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्ली: भारतयी जनता पार्टी (BJP) के नेता कपिल मिश्रा ने कोरोना वायरस महामारी के वक्त दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर दावा किया है कि मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर्स को 3 महीने से उनकी सैलरी नहीं मिली है और इधर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल करोड़ों रुपये अपने विज्ञापन पर खर्च कर चुके हैं। 

 कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया, ''मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर्स को तीन महीने से सैलरी नहीं मिली। बिना सैलरी काम करने को मजबूर, ना मास्क हैं, ना सेनिटाइजर, 50% मोहल्ला क्लीनिक बंद। केजरीवाल 15 दिनों में ₹ 378 करोड़ रुपये अपने विज्ञापनों में खर्च कर चुके हैं।'' 

कपिल मिश्रा ने इस ट्वीट के साथ हिंदी वेबसाइट हिन्दुस्तान की खबर का हवाला दिया है। जिसका शीर्षक है- रोना से लड़ने वाले मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर बोले- तीन माह से नहीं मिली सैलरी।  

दिल्ली में कोरोना वायरस के 23 नये मामले सामने आये

29 मार्च को दिल्ली में कोरोना वायरस के एक दिन में 23 नये मामले सामने आने के बाद रविवार को इसके कुल मामले बढ़कर 72 हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। शनिवार रात तक कोविड-19 के मामले 49 थे जिनमें दो मौतें शामिल थीं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक सामने आये कुल 72 मामलों में से 64 व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

अधिकारियों ने कहा था कि यमन के 60 वर्षीय नागरिक की बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी और यह दिल्ली में इस घातक संक्रमण से होने वाली दूसरी मौत थी। कुल मामलों में से पांच को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक व्यक्ति की पहले मौत हो गई थी। वहीं एक व्यक्ति देश से चला गया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोविड-19 संक्रमित मरीजों में मोहल्ला क्लीनिक का डाक्टर, उनकी पत्नी और उनकी पुत्री शामिल है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालकपिल मिश्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

राजनीति अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह