लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्तः दिग्विजय सिंह ने कहा- कमलनाथ सरकार को नहीं कोई खतरा, हम सब हैं एक साथ 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 4, 2020 10:31 IST

मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह और रामपाल सिंह सहित अन्य बीजेपी नेता साजिश के तहत आठ विधायकों को हरियाणा के गुरुग्राम में एक होटल में जबरन ले गए। विधायकों ने उन्हें बताया कि बीजेपी नेताओं द्वारा उन्हें जबरन वहां ले जाया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार संकट में होने की बात कही जा रही है। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि बीजेपी, कांग्रेस विधायकों को 25 से 35 करोड़ का ऑफर दे रही है।शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय पर सनसनी फैलाने के लिए झूठा बयान देने का आरोप लगाया।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता आठ विधायकों को जबरन हरियाणा के एक होटल में ले गए हैं। ऐसा कांग्रेस ने आरोप लगाया है। इस बीच मंगलवार आधी रात को गुरुग्राम में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। बताया जा रहा था कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार संकट में है। इस पर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तस्वीर साफ कर दी है और कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपरोर्ट के अनुसार, दिग्विजय सिंह से जब पूछा गया क्या मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार खतरे में है तो उन्होंने जवाब दिया कि कोई खतरे में नहीं है। हम एकसाथ हैं।   

मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह और रामपाल सिंह सहित अन्य बीजेपी नेता साजिश के तहत आठ विधायकों को हरियाणा के गुरुग्राम में एक होटल में जबरन ले गए। विधायकों ने उन्हें बताया कि बीजेपी नेताओं द्वारा उन्हें जबरन वहां ले जाया गया। 

उन्होंने कहा कि हम उन्हें वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं। उनमें से चार विधायक वापस भी आ गए हैं, लेकिन आदिवासी विधायक बिसाहूलाल सिंह को जबरन उठा लिया गया है। पटवारी के इस बयान से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार गिराने के लिए बीजेपी पर कांग्रेस के विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त) के आरोप लगाते हुए दावा किया था कि बीजेपी के एक पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह बसपा की विधायक रामबाई को चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली ले गए हैं।

Congress leader Digvijaya Singh in Delhi on being asked if there was any danger to the Congress government in Madhya Pradesh: There is no danger. We all are united. pic.twitter.com/V3cdsJCWcB— ANI (@ANI) March 4, 2020

उन्होंने कहा था की बीजेपी, कांग्रेस विधायकों को 25 से 35 करोड़ का ऑफर दे रही है। शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा दोनों में ये तय हुआ है कि एक मुख्यमंत्री और दूसरा उप मुख्यमंत्री बनेगा। अभी लगभग 10 विधायकों के पास ये ऑफर आए हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने मुझे दी है।

 

 

बीजेपी ने दिग्विजय के इस दावे को खारिज करते कहा कि राज्यसभा के 26 मार्च को होने वाले चुनाव में अपना नामांकन सुनिश्चित करने के लिए वह इस तरह के बयान दे रहे हैं। मीडिया में आई खबरों के अनुसार दिग्विजय सिंह और उनके मंत्री पुत्र जयवर्धन सिंह भी विधायकों से मिलने हरियाणा के होटल पहुंचे। हरियाणा ले जाए गए आठ विधायकों में से चार कांग्रेस, एक निर्दलीय और बाकी बसपा और सपा के विधायक हैं। 

इस पर पलटवार करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय पर सनसनी फैलाने के लिए झूठा बयान देने का आरोप लगाया। वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लोग दिग्विजय को अब गंभीरता से नहीं लेते हैं।

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। इस समय कांग्रेस के पास 114 विधायकों की संख्या है और बीजेपी के पास 107 विधायकों की संख्या है। बीएसपी के दो और समाजवादी पार्टी के पास एक विधायक है। इसके अलावा चार निर्दलीय विधायक हैं। कांग्रेस का दावा है कि उसे 121 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा