लाइव न्यूज़ :

कमल हासन की पार्टी ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनाव नहीं लड़ेगी, अभिनेता रजनी का मंच किसी का समर्थन नहीं करेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2019 14:16 IST

सुपरस्टार रजनीकांत के नेतृत्व वाले रजनी मक्कल मंदरम ने कहा, ‘‘हमारे प्रमुख रजनीकांत ने तमिलनाडु में आगामी नगर निकाय चुनावों में किसी को भी समर्थन नहीं दिया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकिसी ने इसके नाम, झंडा या अभिनेता के नाम या फोटोग्राफ का इस्तेमाल कर चुनाव प्रचार किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बयान जारी कर अन्नाद्रमुक और द्रमुक पर प्रहार करते हुए कहा कि वे स्थानीय चुनावों के नाम पर ‘‘राजनीतिक नौटंकी’’ कर रहे हैं।

अभिनेता-नेता एवं मक्कल निधि मइयम (एमएनएम) के प्रमुख कमल हासन ने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनाव नहीं लड़ेगी।

 वहीं, अभिनेता रजनीकांत के समर्थन वाले एक मंच ने कहा कि वह स्थानीय चुनावों में किसी का समर्थन नहीं करेगा। एमएनएम प्रमुख ने राज्य में आगामी ग्रामीण निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए दावा किया कि यह स्पष्ट हो गया है कि इन चुनावों में लोगों की हिस्सेदारी काफी कम रहेगी।

हसन ने आरोप लगाया कि सथानीय निकाय चुनाव लोगों के कल्याण के लिए नहीं हैं। उन्होंने बयान जारी कर अन्नाद्रमुक और द्रमुक पर प्रहार करते हुए कहा कि वे स्थानीय चुनावों के नाम पर ‘‘राजनीतिक नौटंकी’’ कर रहे हैं। अभिनेता- नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ग्रामीण निकाय चुनाव नहीं लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य तमिलनाडु में 2021 के विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करना है। सुपरस्टार रजनीकांत के नेतृत्व वाले रजनी मक्कल मंदरम ने कहा, ‘‘हमारे प्रमुख रजनीकांत ने तमिलनाडु में आगामी नगर निकाय चुनावों में किसी को भी समर्थन नहीं दिया है।’’

मंदरम ने कहा कि अगर किसी ने इसके नाम, झंडा या अभिनेता के नाम या फोटोग्राफ का इस्तेमाल कर चुनाव प्रचार किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :इंडियातमिलनाडुकमल हासन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा