लाइव न्यूज़ :

झारखंड भाजपा के नए अध्यक्ष दीपक प्रकाश, लक्ष्मण गिलुवा की जगह लेंगे

By भाषा | Updated: February 25, 2020 14:10 IST

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार को जारी बयान में सूचित किया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दीपक प्रकाश को झारखंड की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। दीपक प्रकाश अब तक भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा थे। उनके नेतृत्व में भाजपा की हाल के विधानसभा चुनावों में हार हुई थी।बाबूलाल मरांडी को सोमवार को ही भाजपा विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुना गया था।

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक प्रकाश को पार्टी की झारखंड प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार को जारी बयान में सूचित किया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दीपक प्रकाश को झारखंड की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। दीपक प्रकाश अब तक भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री थे।

अब तक प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा थे। उनके नेतृत्व में भाजपा की हाल के विधानसभा चुनावों में हार हुई थी। इससे पूर्व हाल में भाजपा में अपने दल झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) का विलय करने वाले राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को सोमवार को ही भाजपा विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुना गया था।

इसके बाद भाजपा ने विधानसभा में सबसे बड़ा विपक्षी दल होने के नाते मरांडी को विपक्ष का नेता बनाये जाने की विधानसभा अध्यक्ष से अनुशंसा की थी। गौरतलब है कि नवंबर-दिसंबर 2019 में राज्य विधानसभा चुनावों में सत्ताधारी भाजपा की हार हुई थी और उसे 25 सीटों मिली थी जबकि 2014 के चुनावों में भाजपा ने अकेले 37 सीटें जीती थीं।

इस वर्ष जनवरी में राज्य में विधानसभा के पहले सत्र में भाजपा ने अपने विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं किया जिससे सदन में विपक्ष का नेता मनोनीत नहीं किया जा सका था। 

टॅग्स :झारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डाबाबूलाल मरांडीरघुवर दास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा