लाइव न्यूज़ :

झारखंड: हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से की मुलाकात, 29 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2019 22:06 IST

उन्होंने कहा कि हमने 50 विधायकों के समर्थन से झारखंड में सरकार बनाने का दावा पेश किया। हमने राज्यपाल से निवेदन किया है कि हमें राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें।

Open in App
ठळक मुद्देसोरेन ने कहा कि नई सरकार का शपथग्रहण 29 दिसंबर को होगा।हेमंत सोरेन मंगलवार रात सात बजे गठबंधन के सभी विधायकों की बैठक में हिस्सा लेने के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज रात रांची में राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से उन्होंने कहा कि हमने 50 विधायकों के समर्थन से झारखंड में सरकार बनाने का दावा पेश किया। हमने राज्यपाल से निवेदन किया है कि हमें राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें।

इसके आगे सोरेन ने कहा कि नई सरकार का शपथग्रहण 29 दिसंबर को होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य विधानसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन मंगलवार रात सात बजे गठबंधन के सभी विधायकों की बैठक में हिस्सा लेने के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। 

राजभवन के सूत्रों ने बताया था कि झारखंड विधानसभा के चुनावों में विजयी विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से आज रात आठ बजे मिलने का समय लिया था।  सरकार की संरचना के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह और हेमंत सोरेन ने बताया कि इसपर विस्तृत चर्चा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद होगी। इससे पहले झामुमो ने मंगलवार को शिबू सोरेन के आवास पर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलायी है जो इस समय जारी है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019हेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

कारोबारJharkhand Budget 2026: 1,58,560 करोड़ रुपए का 'अबुआ दिशोम बजट'?, महिला किसान खुशहाली योजना और बनेंगे 5 झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, देखिए मुख्य बातें

क्राइम अलर्टझारखंड हालातः बच्चा चोरी की अफवाह और एक जिले से दूसरे जिले नहीं जा रहे लोग?, 7 दिन में 12 से ज्यादा घटनाएं

क्राइम अलर्ट‘डायन’ होने का आरोप लगाकर 12 लोगों ने 32 वर्षीय महिला और 2 माह के नवजात शिशु को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, जान बचाकर भागने में सफल गंभीर रूप से झुलसा पति

भारतनिकाय चुनाव के बाद झारखंड में 'खेला'?, झामुमो-भाजपा में समझौता, हेमंत सरकार से आउट कांग्रेस-राजद?, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने किया दावा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा