लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधान सभा चुनाव :कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी ने BJP समर्थकों पर तानी बंदूक, वीडियो हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2019 14:11 IST

कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी को कथित तौर पर पलामू के कोसियारा गांव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों को मतदान केंद्रों पर जाने से रोक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी ने भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया समर्थकों के बीच हुई झड़प।आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदान केंद्रों पर जाने से रोक दिया।

 

झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 13 सीटों पर शनिवार सुबह से जारी मतदान के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।  खबरों के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी ने भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया और अपने समर्थकों के बीच झड़प के दौरान बंदूक तान दी। त्रिपाठी को कथित तौर पर पलामू के कोसियारा गांव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदान केंद्रों पर जाने से रोक दिया।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह 11 बजे तक चतरा में 29.32 प्रतिशत, गुमला में 30.46 प्रतिशत, बिशुनपुर में 29.51, लोहरदगा में 21.27, मनिका में 22.17, लातेहार में 27.00, पांकी में 26.50, डाल्टनगंज में 27.90, बिश्रामपुर में 27.20 प्रतिशत, छतरपुर में 28.20, हुसैनाबाद में 26.60, पलामू में 27.30, गढ़वा में 27.40 और भवनाथपुर में 30.38 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे तक चलेगा। झारखंड में भारी सुरक्षा के बीच जारी विधानसभा चुनावों के प्रथम चरण के मतदान के दौरान आज शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे नक्सलियों ने बिशुनपुर के घाघरा गांव के जंगल में एक पुलिया के निकट विस्फोट किया। हालांकि किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है और इलाके की घेराबंदी कर जांच की जा रही है। अपर पुलिस महानिदेशक एवं झारखंड चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के नोडल अधिकारी मुरारीलाल मीणा ने बताया कि हताश नक्सलियों ने मतदाताओं में भय पैदा करने के लिए बिशुनपुर के बानालाट और वीरानपुर के बीच जंगल में एक पुलिया के निकट यह विस्फोट किया।

हालांकि, इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। मीणा ने बताया कि सभी 13 विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। इस बीच, डाल्टनगंज में कांग्रेस के प्रत्याशी कृष्णानंद त्रिपाठी और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प की खबर मिली है। त्रिपाठी ने मतदान केन्द्र पर कब्जा करने के आरोप लगाए लेकिन चुनाव आयोग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा