लाइव न्यूज़ :

Jharia Seat: देवरानी के हाथों जेठानी को मिली हार, 2014 का लिया बदला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 19:52 IST

मतगणना के अनुसार पूर्णिमा सिंह 79512 वोट मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को 67, 536 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस उम्मीदवार पूर्णिमा सिंह ने भाजपा को 12054 वोटों से हराया।

Open in App
ठळक मुद्दे2014 में पूर्णिमा सिंह के पति नीरज सिंह को भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह ने मात दे दी थी।झरिया सीट पर भाजपा ने अपने विधायक संजीव सिंह को टिकट न देकर उनकी पत्नी रागिनी सिंह को मैदान में उतारा है।

झारखंड विधानसभा चुनाव की झरिया सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार पूर्णिमा सिंह ने जीत दर्ज की है। मतगणना के अनुसार पूर्णिमा सिंह 79512 वोट मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को 67, 536 वोट मिले। 

इस तरह कांग्रेस उम्मीदवार पूर्णिमा सिंह ने भाजपा को 12054 वोटों से हराया। पूर्णिमा सिंह ने हार का बदला भी ले लिया। 2014 में पूर्णिमा सिंह के पति नीरज सिंह को भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह ने मात दे दी थी। संजीव सिंह इस समय जेल में हैं। भाजपा ने इस बार इन्हें टिकट नहीं दिया था।

धनबाद जिले की झरिया सीट पर भाजपा ने अपने विधायक संजीव सिंह को टिकट न देकर उनकी पत्नी रागिनी सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने अपने दिंवगत नेता नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह को मैदान में उतारा है। रिश्ते में दोनों देवरानी और जेठानी हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को मात दी थी।

तब भाजपा के संजीव सिंह ने कांग्रेस के नीरज सिंह को मात दी थी। हालांकि कांग्रेस नेता नीरज सिंह की हत्या 2017 में हो गई। भाजपा विधायक संजीव सिंह पर आरोप लगा। जहां रागिनी सिंह का संबंध मेंशन परिवार से है, वहीं रघुकुल परिवार से पूर्णिमा सिंह का संबंध है। यहां पर चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है।

नीरज सिंह की हत्या में संजीव सिंह जेल में हैं। भाजपा और कांग्रेस ने यहां पर सियासी जंग को तेज कर दिया है। झरिया सीट से पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह के परिवार की दो बहुएं आमने- सामने हैं। सूर्यदेव सिंह की बहु और पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, वहीं सूर्यदेव सिंह के भाई राजनारायण सिंह की बहू और स्वर्गीय नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनावी चुनौती दे रही हैं।

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को बहुमत

झारखंड की कुल 81 सीटों के लिए पाँच चरणों में मतदान हुआ था। सोमवार को हुई मतगणना के रुझान के अभी तक मिले रुझान अनुसार के हेमंत सोरेन की झामुमो, कांग्रेस और लालू यादव की राजद गठबंधन को कुल 46 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है।

वहीं सत्ताधारी  बीजेपी को महज 25 सीटों पर बढ़त प्राप्त है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर ईस्ट सीट से बीजेपी के बागी उम्मीदवार सरयू राय से 15 हजार वोटों से पिछड़ चुके हैं और उनकी हार लगभग तय मानी जा रही है।

टॅग्स :इंडियाझारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसझरिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा