लाइव न्यूज़ :

चुनाव से पहले नीतीश का साथ छोड़ेंगे JDU मंत्री श्याम रजक!, RJD में हो सकते हैं शामिल

By अनुराग आनंद | Updated: August 16, 2020 14:43 IST

श्याम रजक ने भले ही जदयू छोड़ने का ऐलान कर दिया है, लेकिन अब तक अपने तरफ से इस बात की घोषणा नहीं कि है कि वह किस पार्टी में शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि श्याम रजक एक बार फिर से अपने पुराने घर में वापसी कर सकते हैं। बिहार में जदयू से पहले राजद की सरकार में भी श्याम रजक मंत्री के पद पर रह चुके हैं। इसके अलावा, रामविलास पासवान की पार्टी (एलजेपी) हर रोज बिहार में जेडीयू के खिलाफ बयान दे रही है।

पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नीतीश कुमार सरकार के मंत्री व जेडीयू नेता किसी भी समय जनता दल यूनाईटेड (JDU) से इस्तीफा दे सकते हैं। 

न्यूज 18 की मानें तो बिहार सरकार के मंत्री श्याम रजक ने जदयू छोड़ने का ऐलान कर दिया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, सोमवार को 12 बजे विधानसभा अध्यक्ष के पास जाकर पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा देंगे। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इसे जेडीयू के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।

हालांकि, श्याम रजक ने अब तक अपने तरफ से इस बात की घोषणा नहीं कि है कि वह किस पार्टी में शामिल होंगे। लेकिन, सोशल मीडिया व खबरों में कई तरह की चर्चा चल रही है। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि श्याम रजक एक बार फिर से अपने पुराने घर में वापसी कर सकते हैं। 

राजद में शामिल होंगे श्याम रजक?

बता दें कि भले ही अपनी तरफ से राजद में शामिल होने को लेकर मंत्री श्याम रजक ने कुछ नहीं कहा हो लेकिन यह माना जा रहा है कि वह जल्द ही अपने पुराने घर अर्थात राजद में शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो इस बात की अधिकारिक घोषणा भी काफी जल्द होने की संभावना है। बिहार में जदयू से पहले राजद की राबड़ी देवी सरकार में भी श्याम रजक मंत्री के पद पर रह चुके हैं। 

लोक जनशक्ति पार्टी भी नीतीश कुमार सरकार से नाराज-

बता दें कि श्याम रजक के नीतीश कुमार का साथ ऐसे समय में छोड़ने की बात कही है, जब एनडीए की साझेदार रामविलास पासवान की पार्टी (एलजेपी) हर रोज बिहार में जेडीयू के खिलाफ बयान दे रही है। यही नहीं जदयू और एलजेपी के आपसी रिश्तों में खटास बढ़ती दिख रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष चिराग पासवान में टकराव बढ़ रहा है। दोनों दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा