लाइव न्यूज़ :

जयंत पाटिल ने भाजपा पर लगाया आरोप, कोरोना पर राजनीति कर रही है केंद्र सरकार

By भाषा | Updated: May 21, 2020 20:36 IST

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई को बचकाना करार देते हुए पाटिल ने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र कोविड-19 की जांच, रोगियों की पहचान करने, उनका इलाज करने तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए व्यवस्था करने में अग्रणी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र कोविड-19 की जांच, रोगियों की पहचान करने, उनका इलाज करने तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए व्यवस्था करने में अग्रणी है।केरल के विपरीत शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार कोरोना वायरस के प्रसार और राज्य में मरीजों की मौत की बढ़ती संख्या पर काबू पाने में "विफल" रही है।

मुंबई: कोविड-19 का मुकाबला करने में महाराष्ट्र सरकार की कथित ‘विफलता’ का विरोध करने के भाजपा के फैसले पर राज्य के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने संकट के दौरान राजनीति करने का भगवा पार्टी पर आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस तरह के आंदोलन से सहमत नहीं होंगे। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई को बचकाना करार देते हुए पाटिल ने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र कोविड-19 की जांच, रोगियों की पहचान करने, उनका इलाज करने तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए व्यवस्था करने में अग्रणी है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा का आरोप है कि केरल के विपरीत शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार कोरोना वायरस के प्रसार और राज्य में मरीजों की मौत की बढ़ती संख्या पर काबू पाने में "विफल" रही है। भाजपा ने बुधवार को लोगों से 22 मई को विरोध दर्ज कराने की अपील की है। पाटिल ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने (डॉक्टरों, नर्सों और पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए) थाली बजाने और दीप जलाने का आह्वान किया था तो सभी विपक्षी दलों ने भी इसका समर्थन किया था ताकि यह संदेश दिया जा सके कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। पाटिल महाराष्ट्र राकांपा प्रमुख भी हैं। पाटिल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि महाराष्ट्र भाजपा, संकट के दौरान राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने सबसे ज्यादा कोविड​​-19 परीक्षण किए हैं और इसीलिए यहां अधिकतम मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर महाराष्ट्र की तरह परीक्षण किए जाएं तो भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात में अधिक मामले सामने आएंगे। पाटिल ने कहा कि भाजपा के लिए इस मुद्दे का राजनीतिकरण करना सही नहीं है। पाटिल ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की कथित टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सहयोगी कांग्रेस और राकांपा के साथ संबंध खत्म कर लेना चाहिए वरना वे पार्टियां कोरोना वायरस संकट में शिवसेना अध्यक्ष को नष्ट कर देंगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए पाटिल ने कहा कि राकांपा ने यह सवाल नहीं किया है कि जब भारत में भगवा पार्टी शासन कर रही है तो कोरोना वायरस कैसे आया। उन्होंने कहा कि राकांपा सवाल नहीं उठाएगी और वह इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा