लाइव न्यूज़ :

आरके नगर उपचुनाव परिणाम: दिनाकरन जीते, जयललिता की सीट हार गई AIADMK  

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 25, 2017 08:36 IST

तमिलनाडु की आरके नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में दिनाकरन ने जीत दर्ज की है।

Open in App

तमिलनाडु की आरके नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में टीटीवी दिनाकरन ने जीत दर्ज की। जयललिता की मौत के बाद हुए विवादों में दिनाकरन पार्टी से अलग हुए थे। उन्होंने सत्तारूढ़ जयललिता की पार्टी अन्नाद्रमुक (AIADMK) के उम्मीदवार केई मधुसूदनन करारी मात दी।

लाइव अपडेट-

जयललिता की सीट पर दिनाकरन जीत गए हैं। उन्होंने चेन्नई पहुंच के बाद कहा, 'मैं भले निर्दलीय उम्मद हूं, पर पूरी पार्टी (AIADMK) मेरे साथ है। अम्मा का आशीर्वाद भी मेरे साथ है।'

 

आरके नगर सीट पर दिनाकरन जीत लगभग पक्की है। छठें राउंड की गिनती की बाद उन्होंने AIADMK और DMK  के उम्मीदवारों पर बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। निकटतम प्रतिद्वंदी केई मधुसूदनन से वह 14,0o0 से ज्यादा वोटों से आगे हैं।

 

निर्दलीय उम्मीदवार दिनकारण अपने निकटम प्रतिद्वंदी AIADMK के उम्मीदवार केई मधुसूदनन पर बढ़त बनाए हुए हैं।

 

शुरुआती रुझानों में निर्दलीय उम्मीदवार दिनाकरन को 5082 वोट, सत्तारूढ़ AIADMK केई मधुसूदनन को 1783 वोट व मुख्य विपक्षी पार्टी द्रमुक (DMK) के एन मरूथु गणेश को 1142 वोट मिले हैं।

इससे दिनाकरन के समर्थकों में भारी उत्साह है। उनके घर के सामने अभी से जमकर पटाखे फोड़े जाने लगे हैं, मिठाइयां बांटी जा रही हैं।

दिनाकरन ने डंके की चोट पर खुद को जयललिता का उत्तराधिकारी बताते हुए आरके नगर सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ा है। अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जे जयललिता के पिछले साल दिसंबर में निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। चूंकि जयललिता का पार्टी पर एकाधिकार था इसलिए उनकी मौत के बाद पार्टी में नेतृत्व को लेकर विवाद शुरू हो गया और दिनकारण को पार्टी से अलग कर दिया गया। लेकिन दिनाकरन ने खुद को हमेशा जयललिता असल उत्तराधिकारी माना।

ऐसे में आरके नगर के उपचुनाव काफी अहम हो गए थे। जयललिता की मौत के बाद यह पहला चुनाव था। इसलिए भारी सुरक्षा के बीच सीट पर किसी तरह मतदान कराया गया। हालांकि लोग वोट देने के लिए घरों से निकले और रिकॉर्ड 77. 68 प्रतिशत मतदान हुआ।

टॅग्स :जयललिताइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

राजनीति अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया