लाइव न्यूज़ :

टुकड़े-टुकड़े करने वाले हम नहीं यह मोदी सरकार है, हम किसी से डरते नहींः मणिशंकर अय्यर

By भाषा | Updated: January 30, 2020 14:04 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की ओर से निकाली गई ''गांधी शांति यात्रा '' के समापन के मौके पर अय्यर ने यह टिप्पणी की। अय्यर ने कहा, ''सिन्हा जी ने इस यात्रा को निकालकर इस सरकार को दिखाया है कि हम डरते नहीं हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ''मुझे आश्चर्य होता है कि हमारी राजनीतिक शक्तियां कुछ दब गयी थी।इन महिलाओं के बारे में कहा जाता था कि ये बाहर नहीं निकल सकतीं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर देश को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘टुकड़े-टुकड़े करने वाले हम नहीं, यह सरकार है।'

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की ओर से निकाली गई ''गांधी शांति यात्रा '' के समापन के मौके पर अय्यर ने यह टिप्पणी की। अय्यर ने कहा, ''सिन्हा जी ने इस यात्रा को निकालकर इस सरकार को दिखाया है कि हम डरते नहीं हैं।''

उन्होंने कहा, ''मुझे आश्चर्य होता है कि हमारी राजनीतिक शक्तियां कुछ दब गयी थी। इन महिलाओं के बारे में कहा जाता था कि ये बाहर नहीं निकल सकतीं। वो कह रही है कि भारत और संविधान हमारा है और तिरंगा हमारा परचम है।''

अय्यर ने कहा , "टुकड़े-टुकड़े करने वाले हम नहीं यह सरकार है। यह साफ है कि हमें देश की अखंडता को बचाकर रखना होगा।'' उन्होंने कहा कि वो हमें भले ही पाकिस्तान परस्त कहें, लेकिन इनको बताया जाए कि हम भारत को बचाने निकले हैं।

जदयू से निकाले गए पवन वर्मा ने कहा, ''यह यात्रा का समापन नहीं, नई मुहिम का आगाज है। इस वक्त यह कोशिश की जा रही है कि देश की स्थिरता, प्रेम और सौहार्द को बिगड़कर राजनीतिक फायदा उठाया जा सके।'' उन्होंने कहा, ''देश को बांटने वालो शक्तियों का हम सब भारतीय के तौर पर मुकाबला करेंगे।'' 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनरेंद्र मोदीकांग्रेसयशवंत सिन्हादिल्लीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा