लाइव न्यूज़ :

क्या शिवसेना ने चूड़ियां पहन रखी है? फडनवीस ने वारिस पठान की टिप्पणी पर कहा

By भाषा | Updated: February 26, 2020 15:34 IST

फडनवीस ने कहा कि भाजपा को अल्पसंख्यकों पर भी गर्व है लेकिन वह किसी ‘‘लावारिस को नहीं छोड़ेगी अगर वह अपनी कमजोरी के लिए हिंदू समुदाय की सहिष्णुता की परीक्षा लेता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने संशोधित नागरिकता कानून विरोधी रैली को किया था संबोधितवारिस पठान पर के बयान पर भड़के देवेंद्र फडनवीस, शिवसेना से की कार्रवाई की मांग

एआईएमआईएम नेता वारिस पठान की साम्प्रदायिक टिप्पणी पर शिवसेना की ‘‘चुप्पी’’ पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने चूड़ियां पहन रखी होगी लेकिन भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। दक्षिण मुंबई में मंगलवार को आजाद मैदान में हुई एक रैली में फडनवीस ने कहा कि वह यह समझ नहीं पा रहे है कि शिवसेना के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के सामने क्या हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ वारिस या ‘लावारिस’ उठते हैं और कहते हैं कि 15 करोड़ लोग 100 करोड़ पर भारी हैं। वारिस या ‘लावारिस’ कौन है जो कहता है कि 15 करोड़ लोग 100 करोड़ पर भारी हैं। हमारा हिंदू समुदाय सहिष्णु है और इसलिए भारत सभी को साथ लेकर चलता है।’’

फडनवीस ने कहा कि भाजपा को अल्पसंख्यकों पर भी गर्व है लेकिन वह किसी ‘‘लावारिस को नहीं छोड़ेगी अगर वह अपनी कमजोरी के लिए हिंदू समुदाय की सहिष्णुता की परीक्षा लेता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना ने इस मुद्दे पर चूड़ियां पहन रखी होगी। यहां तक कि हमारी महिलाएं ‘चूड़ियां पहनना’ कहावत को पसंद नहीं करती लेकिन मैं इस कहावत का इस्तेमाल करूंगा। शिवसेना ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी होगी लेकिन हम चुप नहीं बैठेंगे।’’ फडनवीस ने कहा कि भाजपा के पास एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा करने वाले बयान देने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत है।

उत्तर कर्नाटक के कलबुर्गी में 16 फरवरी को संशोधित नागरिकता कानून विरोधी रैली को संबोधित करते हुए मुंबई से एआईएमआईएम के पूर्व विधायक पठान ने कथित तौर पर कहा था, ‘‘हमें एक साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा। हमें आजादी लेनी होगी, जो चीजें मांगकर नहीं मिलती उसे छीनना पड़ता है, याद रखिए...हम 15 करोड़ हो सकते है लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं।’’ पूर्व मुख्यमंत्री की ‘‘चूड़ियों’’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया करते हुए पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने उनसे माफी की मांग की। ठाकरे ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘ देवेंद्र फडनवीस जी आमतौर पर मैं पलट कर टिप्पणी करना पसंद नहीं करता। कृपया चूड़ियां की टिप्पणियों के लिए माफी मांगे : सबसे मजबूत महिलाएं चूड़ियां पहनती हैं। राजनीति अपनी जगह है लेकिन हमें इस विमर्श को बदलने की जरूरत है।’’ 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा