लाइव न्यूज़ :

India Lockdown: कर्नाटक सरकार 13 अप्रैल को अंतिम रुख तय करेगी, राज्य के 12 जिले कोविड-19 से मुक्त हैं

By भाषा | Updated: April 9, 2020 14:53 IST

लॉकडाउन को लेकर देश भर में चर्चा है कि यह बढ़ेगा या नहीं। कई राज्य इसे बढ़ाने के पक्ष में हैं। ओडिशा सरकार ने सबसे पहले इसे बढ़ाने का फैसला किया है। पीएम मोदी भी इस मुद्दे पर सभी सीएम से बात कर आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविशेषज्ञ डॉक्टरों के एक कार्य बल ने बुधवार को सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी जिसमें सिफारिशें की गईं हैं।मंत्री ने कहा, " हम समाज के काफी सारे पक्षकारों के साथ बैठकें कर रहे हैं और उनके विचार जान रहे हैं।"

बेंगलुरुः कर्नाटक सरकार लॉकडाउन (बंद) खत्म करने की रणनीति पर फैसला करने के लिए विशेषज्ञों और अन्य पक्षकारों से बात कर रही है और इसपर 13 अप्रैल को अंतिम रूख तय करेगी।

मेडिकल शिक्षा मंत्री सुधाकर के ने बृहस्पतिवार को बताया, "परसों प्रधानमंत्री के साथ हमारी वीडियो कॉन्फ्रेंस है।" सुधाकर राज्य में कोविड-19 से संबंधित सभी मामलों के प्रभारी हैं। उन्होंने राज्य की रणनीति पर सवाल के जवाब में उक्त टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक कार्य बल ने बुधवार को सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी जिसमें सिफारिशें की गईं हैं। मंत्री ने कहा, " हम समाज के काफी सारे पक्षकारों के साथ बैठकें कर रहे हैं और उनके विचार जान रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि इस पर कैबिनेट में भी चर्चा होगी। सुधाकर ने कहा, " परसे प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दैरान चर्चा के बाद, सरकार 13 अप्रैल तक इस पर रुख तय करेगी। अबतक हमने इस पर कोई रुख नहीं बनाया है।"

मंत्री ने कहा कि भारत में कोविड-19 के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं लेकिन इटली, स्पेन और अमेरिका जैसे देशों की तरह इनमें बढ़ोतरी नहीं हो रही है, क्योंकि सरकार ने पहले ही 21 दिन का बंद कर दिया था और अन्य कड़े उपाय किए थे।

उन्होंने कहा " एक हफ्ते देखते हैं।" सुधाकर ने कहा, " हमें इससे सामूहिक रूप से निपटने और पृथक वास और सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन की जरुरत है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा था कि उनकी सरकार उन जिलों में बंद खत्म करने के पक्ष में हैं जो कोविड-19 से मुक्त रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के 12 जिले कोविड-19 से मुक्त हैं। कार्यबल ने 14 अप्रैल के बाद भी हॉटस्पॉट में बंद जारी रखने की सिफारिश की है। इसने सिफारिश की है कि स्कूल और कॉलेजों को 31 मई तक बंद कर दिए जाए जबकि गैर वातानुकूलित दुकानों को खोला जा सकता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबीएस येदियुरप्पानरेंद्र मोदीभारत बंदकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा