लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को किया आगाह, पृथ्वी दिवस पर कहा- जलवायु परिवर्तन एक बड़ा खतरा है

By भाषा | Updated: April 22, 2020 19:22 IST

22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस है। मानव के लिए चुनौती बनते जा रहा है। दुनिया भर में जल, जमीन सहित कई चीज खत्म हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई सीएम ने लोगों को आगाह किया।

Open in App
ठळक मुद्देबनर्जी ने बुधवार को लोगों को आगाह किया कि जलवायु परिवर्तन का और भी बड़ा खतरा व्यापक स्तर पर मंडरा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया कि आज पृथ्वी दिवस है। हमारा ग्रह मानव इतिहास के सबसे बड़े संकटों में से एक कोरोना महामारी से गुजर रहा है।

कोलकाताः कोरोना वायरस महामारी को मानव सभ्यता के इतिहास की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को लोगों को आगाह किया कि जलवायु परिवर्तन का और भी बड़ा खतरा व्यापक स्तर पर मंडरा रहा है।

पृथ्वी दिवस पर बनर्जी ने लोगों को एक साथ मिलकर इस ग्रह को बचाने के वास्ते जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का मुकाबला करने को कहा। उन्होंने ट्वीट किया कि आज पृथ्वी दिवस है। हमारा ग्रह मानव इतिहास के सबसे बड़े संकटों में से एक कोरोना महामारी से गुजर रहा है। लेकिन एक और बड़ा खतरा जो हम पर मंडरा रहा है - जलवायु परिवर्तन। इन चुनौतियों से लड़ने और अपने इस खूबसूरत ग्रह को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। पृथ्वी दिवस दुनियाभर में हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पृथ्वी को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पृथ्वी को स्वच्छ, स्वस्थ तथा और समृद्ध बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प लेने के लिए कहा। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर हम सभी हमारी देखभाल और करुणा के लिए अपने ग्रह का आभार व्यक्त करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि चलिए एक स्वच्छ, स्वस्थ तथा और अधिक समृद्ध ग्रह बनाने की ओर काम करने का संकल्प लें। मोदी ने कहा, ‘‘कोविड-19 को हराने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे सभी लोगों का आभार।’’ 

टॅग्स :अर्थ डेममता बनर्जीनरेंद्र मोदीपश्चिम बंगालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा