लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने सोनिया-राहुल पर साधा निशाना, बोली- कांग्रेस की रुचि राजनीति में है न कि सेना के हित में

By भाषा | Updated: June 29, 2020 05:40 IST

भारत-चीन के बीच सीमा पर लंबे समय से जारी तनाव के बीच भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग भी छिड़ी हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की रुचि राजनीति में है न कि सेना के हित में।

Open in App
ठळक मुद्देभारत-चीन के बीच सीमा पर लंबे समय से जारी तनाव के बीच भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग भी छिड़ी हुई है।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की रुचि राजनीति में है न कि सेना के हित में।

चेन्नई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने भारत-चीन तनाव के मुद्दे पर केन्द्र की आलोचना के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि कांग्रेस नेताओं की रुचि राजनीति में है न कि सेना के हित में। उन्होंने एमके स्टालिन नीत द्रमुक पार्टी से पूछा कि आखिर वह कांग्रेस से क्यों जुड़ी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने के मौके पर तमिलनाडु भाजपा इकाई की आयोजित डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए राव ने कहा कि भारत ने 1962 में चीन के साथ और 1965 और 1971 में पाकिस्तान के साथ लड़ाई लड़ी थी और तब कांग्रेस सत्ता में थी।

कांग्रेस की रुचि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उस समय की सरकार का समर्थन किया था। राव ने आरोप लगाया, ‘‘अब जब हमारे सैनिक सीमा पर लड़ रहे हैं तब कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की रुचि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है जिसकी ओर वे देख रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ... उनकी रुचि राजनीति और सत्ता में है न कि सेना के हित और राष्ट्र हित में।’’ राव ने राजीव गांधी फांउडेशन के लिए चीन से चंदा लेने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमला किया।

नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने से पहले भारत के भ्रष्टाचार की हर जगह चर्चा थी

उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने से पहले भारत के भ्रष्टाचार और घोटाले की हर जगह चर्चा होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। देश कारोबार सुगमता में 162वीं रैंक से 43वीं रैंक पर आ गया है। उन्होंने यह जानना चाहा कि सीमा पर जारी तनाव के मुद्दे पर केंद्र का समर्थन करने वाली द्रमुक पार्टी कांग्रेस से क्यों जुड़ी हुई है। राव ने कहा, ‘‘आप उनकी पार्टी से क्यों जुड़े हुए हैं? मैं स्टालिन (केंद्र का समर्थन करने के लिए) के फैसले की प्रशंसा करता हूं। लेकिन राहुल के साथ क्या हो रहा है? राजीव गांधी फांउडेशन के लिए चीन से पैसा लेने पर क्या आपको आलोचना नहीं करनी चाहिए, इसकी निंदा करें, इससे खुद को अलग करें।’’

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा