लाइव न्यूज़ :

2015 में लोग केजरीवाल को कास्त्रो और चे ग्वेरा की तरह क्रांतिकारी समझते थे, लेकिन अब वे उनके झूठों से ऊब गएः जावड़ेकर

By भाषा | Updated: December 30, 2019 17:14 IST

भाजपा के दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रभारी जावड़ेकर ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में अपने दम पर अगली सरकार बनाएगी। जावड़ेकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘2015 में लोग उन्हें (केजरीवाल) फिदेल कास्त्रो और चे ग्वेरा की तरह महान क्रांतिकारी समझते थे। लेकिन अब वे उनके झूठों से ऊब गए हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देजरीवाल का ‘‘वास्तविक चेहरा’’ सबके सामने आ गया है और लोगों को समझ में आ गया है कि जैसा वे समझते थे वास्तव में वैसे नहीं हैं।जावड़ेकर ने कहा, ‘‘वह जो कहते हैं, वो नहीं करते हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर प्रहार करते हुए कहा कि 2015 में लोग उन्हें फिदेल कास्त्रो और चे ग्वेरा जैसा महान क्रांतिकारी समझते थे लेकिन अब उनका पर्दाफाश हो गया है।

भाजपा के दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रभारी जावड़ेकर ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में अपने दम पर अगली सरकार बनाएगी। जावड़ेकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘2015 में लोग उन्हें (केजरीवाल) फिदेल कास्त्रो और चे ग्वेरा की तरह महान क्रांतिकारी समझते थे। लेकिन अब वे उनके झूठों से ऊब गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि केजरीवाल का ‘‘वास्तविक चेहरा’’ सबके सामने आ गया है और लोगों को समझ में आ गया है कि जैसा वे समझते थे वास्तव में वैसे नहीं हैं। जावड़ेकर ने कहा, ‘‘वह जो कहते हैं, वो नहीं करते हैं। वह साढ़े चार वर्ष सोते रहे और अब छह महीने के लिए जग गए हैं। पहले वह शिकायत करते थे कि मोदी जी काम नहीं करने देते, अब वह कैसे काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि केजरीवाल का ‘‘झूठ का साम्राज्य’’ खत्म हो जाएगा और दिल्ली में विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा सत्ता में आएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार के कार्यक्रमों के कारण भाजपा दिल्ली की सत्ता में आएगी।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा के सरकार बनाने से दिल्ली में ‘‘तीन इंजनों’’ की ताकत से विकास होगा क्योंकि केंद्र में और महानगर के तीनों नगर निगम में भाजपा की सरकार है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2019इंडियादिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा