लाइव न्यूज़ :

Imphal Municipal Corporation: कांग्रेस और एनपीपी को झटका, 7 पार्षद भाजपा में शामिल, कांग्रेसी मेयर अल्पमत में

By भाषा | Updated: July 30, 2020 13:55 IST

27 सदस्यीय इम्फाल नगर निगम में कांग्रेस के 12, भाजपा के 10, चार निर्दलीय और एनपीपी का एक पार्षद है। कांग्रेस ने चार निर्दलीय पार्षदों की मदद से नगर निगम बोर्ड का गठन किया था। कांग्रेस के एल. लोकेश्वर इम्फाल नगर निगम के मेयर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह भी कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के अच्छे कामों से खुश होकर वे पार्टी में शामिल हुए हैं। भाजपा के राज्य अध्यक्ष ने जल्द ही और लोगों के भाजपा में शामिल होने की उम्मीद भी जतायी।मुख्यमंत्री ने पार्षदों का स्वागत किया और कहा कि भगवा दल में विश्वास के कारण वे भाजपा में शामिल हुए हैं।

इंफालः इम्फाल नगर निगम में कांग्रेस के छह और नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) का एक पार्षद भाजपा में शामिल हो गया। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर एस. तिकेन्द्र सिंह की मौजूदगी में एक कार्यक्रम में बुधवार को ये सभी पार्षद भाजपा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने पार्षदों का स्वागत किया और कहा कि भगवा दल में विश्वास के कारण वे भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के अच्छे कामों से खुश होकर वे पार्टी में शामिल हुए हैं। भाजपा के राज्य अध्यक्ष ने जल्द ही और लोगों के भाजपा में शामिल होने की उम्मीद भी जतायी।

27 सदस्यीय इम्फाल नगर निगम में कांग्रेस के 12, भाजपा के 10, चार निर्दलीय और एनपीपी का एक पार्षद है। कांग्रेस ने चार निर्दलीय पार्षदों की मदद से नगर निगम बोर्ड का गठन किया था। कांग्रेस के एल. लोकेश्वर इम्फाल नगर निगम के मेयर हैं।

मणिपुर में भाजपा नीत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस

मणिपुर में कांग्रेस ने भाजपा नीत गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए एक नोटिस दिया। कांग्रेस विधायक के. मेघचंद्र और टी. लोकेश्वर ने विधानसभा सचिवालय में यह नोटिस सौंपा। मणिपुर कांग्रेस के प्रवक्ता एन बूपेंद मेईतेई ने कहा कि पार्टी को यकीन है कि 10 अगस्त को मानसून सत्र के दौरान विधानसभा अविश्वास प्रस्ताव पर विचार करेगा।

कांग्रेस, मणिपुर सरकार पर 2018 के मादक पदार्थ मामले को सीबीआई को सौंपने में नाकाम रहने को लेकर निशाना साध रही है। मादक पदार्थ एवं संबद्ध मामले (एनएबी) की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी बृंदा ने जून 2018 में भारी मात्रा में मादक पदार्थ की एक खेप और पुराने नोट स्वायत्त जिला परिषद (एडीसी) के अध्यक्ष लुखोसई जोउ के आधिकारिक आवास से बरामद किये थे।

उन्होंने मणिपुर उच्च न्यायालय में दिए हलफनामे में आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने आरोपी को छोड़ने के लिए उन पर दबाव बनाया था। हालांकि, मुख्यमंत्री ने आरोपों से इनकार किया है।

टॅग्स :मणिपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमणिपुर स्टेट कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा