लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम कोटे पर अगर कांग्रेस-एनसीपी सरकार का साथ छोड़ दें तो हम थामेंगे शिवसेना का हाथ: भाजपा

By भाषा | Updated: March 4, 2020 07:13 IST

मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हालांकि, मंगलवार को कहा कि मुस्लिम कोटे के लिए प्रस्ताव अभी तक उनके पास नहीं आया है और जब आएगा तो उसकी वैधता का सत्यापन किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कहा कि अगर राकांपा और कांग्रेस सरकार छोड़ने की धमकी देकर शिवसेना पर मुस्लिम कोटा देने का दबाव बनाएं तो वह महाराष्ट्र सरकार का हाथ थामेगी। राकांपा और कांग्रेस ने कहा है कि सरकार शिक्षा में मुसलमानों को पांच प्रतिशत कोटा देगी।

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कहा कि अगर राकांपा और कांग्रेस सरकार छोड़ने की धमकी देकर शिवसेना पर मुस्लिम कोटा देने का दबाव बनाएं तो वह महाराष्ट्र सरकार का हाथ थामेगी। राकांपा और कांग्रेस ने कहा है कि सरकार शिक्षा में मुसलमानों को पांच प्रतिशत कोटा देगी।

मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हालांकि, मंगलवार को कहा कि मुस्लिम कोटे के लिए प्रस्ताव अभी तक उनके पास नहीं आया है और जब आएगा तो उसकी वैधता का सत्यापन किया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुगंतीवार ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि आरक्षण धर्म के आधार पर नहीं दिया जा सकता।

राज्य के पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘शिवसेना ने जो रूख अपनाया है वह सही है, वे संविधान की बात कर रहे हैं। संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर धर्म के आधार पर ही आरक्षण दिया जाना है तो सिखों और ईसाइयों ने क्या गलती की है?’’

भाजपा नेता ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पहले ही आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए 10 प्रतिशत कोटे की व्यवस्था कर दी है जिसमें मुसलमान और ईसाई दोनों आते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उद्धव जी ने बहुत सही रूख अपनाया है। शिवसेना के साथ हमरा गठबंधन सिद्धांत पर आधारित था। अगर कांग्रेस और राकांपा इस मुद्दे पर दबाव बना रहे हैं तो शिवसेना को चिंता नहीं करना चाहिए।’’

मुगंतीवार ने कहा, ‘‘अगर वे सरकार छोड़ भी देते हैं तो, हम इस विषय की हद में रहते हुए सरकार का साथ देंगे।’’ गौरतलब है कि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक ने पिछले सप्ताह विधान परिषद में कहा था कि सरकार कानून बनाकर मुस्लिमों को पांच फीसदी कोटा उपलब्ध कराएगी। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा