लाइव न्यूज़ :

IAS मारपीट मामले में मुख्यमंत्री आवास से बरामद सीसीटीवी फुटेज से हुई थी छेड़छाड़

By स्वाति सिंह | Updated: February 26, 2018 14:26 IST

IAS Anshu Prakash Assault Case: दिल्ली पुलिस ने बताया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास से बरामद सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ हुई है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 फरवरी: दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित तौर पर हुए मारपीट मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास से बरामद सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ हुई है। हालांकि पुलिस बरामद हुई दूसरी सीसीटीवी फुटेज को भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। डीसीपी हरेन्द्र सिंह ने सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया कि दिल्ली मुख्य सचिव और आम आदमी पार्टी के विधायको के बीच मीटिंग शिविर कार्यालय में नहीं हुई है और सीएम आवास के ड्राइंग रूम से बरामद हुए सीसीटीवी फुटेज के समय में कुछ बदलाव है और इससे छेड़छाड़ की गई है।

इससे पहले पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि घटना के समय मुख्यमंत्री आवास पर जनकपुरी के पूर्व विधायक राजेश ऋषि, वजीरपुर के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता, किराड़ी के विधायक ऋतुराज गोविंद, कस्तूरबा नगर के पूर्व विधायक मदन लाल, जंगपुरा के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया और बुराड़ी के पूर्व विधायक संजीव झा मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: CM केजरीवाल की मौजूदगी में AAP MLA ने की 'काम अटकाने वाले' अफसरों की "ठोकाई" की वकालत

पिछले हफ्ते आई अंशु प्रकाश की मेडिकल रिपोर्ट में उनके संग मारपीट होने की पुष्टि हुई थी। आम आदमी पार्टी अंशु प्रकाश द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताती रही है। वहीं मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर कथित हमले में अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन अलग-अलग बयान दे रहे हैं। वीके जैन ने कहा था कि उन्होंने 19 फरवरी को मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट होते हुए देखा है। इसके साथ ही वीके जैन ने यह भी कहा था कि उन्होंने अंशु प्रकाश का चश्मा गिरते देखा था। इससे पहले वीके जैन ने बयान दिया था कि वह मीटिंग में मौजूद थे लेकिन जब ये घटना हुई तब वो वॉशरूम में थे।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में चल रहा है 'लूटो और भागो' का अभियान: AAP

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों द्वारा  दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ की गई बदसलूकी मामले में आरोपी विधायक अमानतुल्ला खान को जामिया नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस आप के विधायक प्रकाश जरवाल को भी गिरफ्तार कर चुकी है। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालअंशु प्रकाश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील