लाइव न्यूज़ :

हिंदू आतंकवाद को लेकर दिग्विजय सिंह पर बसरे CM शिवराज, कहा- उनकी मतिभ्रष्ट हो गई है 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 21, 2018 01:19 IST

उन्होंने कहा कहा, 'मैं कभी तीखी टिप्पणियां नहीं करता हूं, लेकिन दिग्विजय सिंह हिंदुओं को बदनाम करने का षड़यंत्र कर रहे हैं। पता नहीं उनके दिमाग में हिंदुओं का विरोध उनके दिमाग में कैसे भरा हुआ है।'

Open in App

भोपाल, 21 जूनः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पर हिंदू आतंकवाद को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि उनकी मतिभ्रष्ट हो गई है और ये वही दिग्विजय सिंह हैं जो वर्षों से हिंदू आतंकवाद की बात करते चले आ रहे हैं और उन्होंने जिनको आंतकवादी कहा और दोषी ठहराया वो कोर्ट से निर्दोष सिद्ध हुए हैं व बरी हुए हैं।

उन्होंने कहा कहा, 'मैं कभी तीखी टिप्पणियां नहीं करता हूं, लेकिन दिग्विजय सिंह हिंदुओं को बदनाम करने का षड़यंत्र कर रहे हैं। पता नहीं उनके दिमाग में हिंदुओं का विरोध उनके दिमाग में कैसे भरा हुआ है। जो देखो हिंदू आतंकवाद, भगवा आतंकवाद। मैं तो राहुल गांधी से सवाल करना चाहता हूं और राहुल गांधी जवाब दें।'

आगे उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी क्या दिग्विजय की बात से सहमत हैं, क्या हिंदू आतंकवादी है, ये भगवा आतंकवाद करके इस देश की सनातन संस्कृति और परंपराओं को बदनाम किया जा रहा है। क्या वो इस षड़यंत्र से सहमत हैं और अगर वो सहमत नहीं हैं तो दिग्विजय सिंह को कांग्रेस से निकालकर बाहर करें।'

आपको बता दें, अभी हाल ही में दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के झाबुआ में सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को आतंकवाद और नफरत फैलाने वाला बताया। साथ ही साथ महात्मा गांधी की हत्या को लेकर भी संघ का हाथ बता दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा था, 'जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकवादी पकड़े गए हैं, सभी संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। नाथुराम गोडसे, जिसने महात्मा गांधी को मारा था, वह भी आरएसएस का हिस्सा थे। यह विचारधारा नफरत फैलाती है, नफरत हिंसा की ओर ले जाती है, जो आतंकवाद की ओर ले जाती है।

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने अपने एक बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि  मैंने हिंदू आतंकवाद नहीं, बल्कि संघी आंतकवाद की बात कही है। दिग्विजय सिंह कहा था कि मैंने कई मामले उठाए जिसमें सजा भी हुई है, हिंदू शब्द का जिक्र वेदों और पुराणों में भी नहीं है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानदिग्विजय सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा