लाइव न्यूज़ :

मेरा सौभाग्य है कि मेरे जीवनकाल में राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है: चिराग पासवान

By भाषा | Updated: August 2, 2020 20:32 IST

चिराग पासवान ने कहा कि मतंग ऋषि की शिष्या माता शबरी को सभी सिद्धियां प्राप्त थीं, उसके बावजूद उनमें तनिक भी अहंकार का भाव नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देयह माता शबरी की भक्ति व प्रेम भाव का असर था कि बिना संकोच के भगवान राम ने प्रेम से उनके जूठे बेर खाए।आज मंदिर निर्माण के साथ-साथ भगवान राम के इन विचारों को अपना कर ऐसे समाज का भी निर्माण करना होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। 

नयी दिल्ली: राजग में भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उनके जीवनकाल में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। चिराग ने खुद को शबरी का वंशज भी बताया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वंचित वर्ग से आने वाली, गुरु मतंग की शिष्या, श्री राम की परमभक्त माता शबरी का वंशज होने के नाते यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे जीवनकाल में पुनः मंदिर का निर्माण होने जा रहा है।’’ चिराग ने कहा कि मतंग ऋषि की शिष्या माता शबरी को सभी सिद्धियाँ प्राप्त थीं, उसके बावजूद उनमें तनिक भी अहंकार का भाव नहीं था।

यह माता शबरी की भक्ति व प्रेम भाव का असर था कि बिना संकोच के भगवान राम ने प्रेम से उनके जूठे बेर खाए। उन्होंने कहा, ‘‘वंचित वर्ग से आने के बावजूद भगवान राम के मन में माता शबरी के प्रति तनिक भी भेदभाव की भावना नहीं थी।

आज मंदिर निर्माण के साथ-साथ भगवान राम के इन विचारों को अपना कर ऐसे समाज का भी निर्माण करना होगा, जहां किसी प्रकार का भेदभाव ना हो।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। 

टॅग्स :चिराग पासवानराम मंदिरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा