लाइव न्यूज़ :

हुड्डा ने नामांकन भरा, कहा-वे (भाजपा नेता) अबकी बार 75 पार की बात करते हैं, लेकिन लोग कह रहे हैं अबकी बार कांग्रेस की सरकार

By भाषा | Updated: October 4, 2019 17:13 IST

हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता हुड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए झूठे वादे लोगों के सामने उजागर हो चुके हैं। गरही सांपला किलोली निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘वे (भाजपा नेता) अबकी बार 75 पार की बात करते हैं, लेकिन लोग कह रहे हैं अबकी बार कांग्रेस की सरकार।’’

Open in App
ठळक मुद्देपर्चा भरने के लिए निकलने से पहले हुड्डा ने अपने आवास पर हवन भी किया।उनके साथ उनकी पत्नी आशा हुड्डा और पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित परिवार के सदस्य और कांग्रेस के कुछ नेता भी थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कहा कि 21 अक्टूबर के विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा में ‘‘जन विरोधी’’ भाजपा सरकार का अंत हो जाएगा क्योंकि लोगों ने विपक्षी दल (कांग्रेस) को सत्ता में लाने के लिये अपना मन बना लिया है।

हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता हुड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए झूठे वादे लोगों के सामने उजागर हो चुके हैं। गरही सांपला किलोली निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘वे (भाजपा नेता) अबकी बार 75 पार की बात करते हैं, लेकिन लोग कह रहे हैं अबकी बार कांग्रेस की सरकार।’’

पर्चा भरने के लिए निकलने से पहले हुड्डा ने अपने आवास पर हवन भी किया। उनके साथ उनकी पत्नी आशा हुड्डा और पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित परिवार के सदस्य और कांग्रेस के कुछ नेता भी थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘किसानों, श्रमिकों, व्यापारियों और सरकारी कर्मचारियों सहित समाज का सभी तबका भाजपा की जन विरोधी नीतियों से प्रभावित हुआ है।’’

उन्होंने कहा ‘‘धन लेकर नौकरी घोटाला और अवैध खनन घोटाला सहित कई घोटाले हुए। उन्होंने एक भी वादा नहीं निभाया लेकिन इवैंट मैनेजमेंट और सपने दिखाने में वे (भाजपा) माहिर हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में भाजपा नेतृत्व वाली जन विरोधी सरकार के गिनती के दिन बचे हैं और लोगों ने उसे सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है।

रोहतक के पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि हरियाणा में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। 

टॅग्स :इंडियाभूपेंद्र सिंह हुड्डाहरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा