लाइव न्यूज़ :

शराब घोटाले पर डिप्टी सीएम चौटाला और गृह मंत्री अनिल विज आमने-सामने

By बलवंत तक्षक | Updated: August 28, 2020 18:05 IST

विज ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हुए शराब घोटाले में सरकार ने आईएएस अधिकारी शेखर विद्यार्थी और आईपीएस अधिकारी प्रतीक्षा गोदारा से स्पष्टीकरण मांग लिया है. चौटाला ने जानकारी दी कि लॉकडाउन में 27 से 31 मार्च तक परिमट और पास जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच बैठाई गई है.

Open in App
ठळक मुद्देआबकारी विभाग में घोटाले पर कहा कि राज्य के खजाने में इतना राजस्व कभी नहीं आया, जितना कोरोना काल में आया है. विज ने इसके जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनकी सिफारिश पर शराब घोटाले की जांच विजिलेंस को दे दी है. आबकारी व पुलिस के अधिकारियों की विभागीय जांच करवाने की सिफारिश की थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

चंडीगढ़ः हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और गृह मंत्री अनिल विज शराब घोटाले को लेकर एक बार फिर आमने-सामने हैं. चौटाला ने जब आबकारी विभाग में घोटाले पर कहा कि राज्य के खजाने में इतना राजस्व कभी नहीं आया, जितना कोरोना काल में आया है. ऐसे में घोटाला कहां हुआ?

इसके जवाब में विज ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हुए शराब घोटाले में सरकार ने आईएएस अधिकारी शेखर विद्यार्थी और आईपीएस अधिकारी प्रतीक्षा गोदारा से स्पष्टीकरण मांग लिया है. चौटाला ने जानकारी दी कि लॉकडाउन में 27 से 31 मार्च तक परिमट और पास जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच बैठाई गई है.

जांच पूरी होते ही दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. विज ने इसके जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनकी सिफारिश पर शराब घोटाले की जांच विजिलेंस को दे दी है. उन्होंने ही एसईटी की रिपोर्ट पर पूरी जांच, शेखर विद्यार्थी और प्रतीक्षा गोदारा के खिलाफ कार्रवाई और आबकारी व पुलिस के अधिकारियों की विभागीय जांच करवाने की सिफारिश की थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. विज ने कहा है कि उन्होंने एसईटी की रिपोर्ट को पूरी तरह से मान लिया है.

अब इस मामले में हर उस व्यक्ति के खिलाफ एक्शन होगा, जो इस घोटाले में शामिल है. लोकडाउन के दौरान आबकारी विभाग की तरफ से बड़ी रकम जुटाने के लिए जब चौटाला ने आबकारी विभाग के अफसरों की पीठ भी थपथपाई तो विज ने कह दिया कि राज्य की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा के माध्यम से आईएएस अधिकारी शेखर विद्यार्थी और एसपी प्रतीक्षा गोदारा से स्पष्टीकरण मांग लिया गया है.

इन दोनों अधिकारियों को शीघ्र ही सरकार के सामने अपना पक्ष रखना होगा, क्योंकि सरकार की ओर से गठित एसईटी ने दोनों अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे. लॉकडाउन में धड़ल्ले से हुई शराब तस्करी एसईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेने से पहले कई अधिकारियों से बात की थी.

इस मामले में आईपीएस जश्नदीप रंधावा से भी बात की गई थी. उनके अलावा प्रतीक्षा गोदारा और शेखर विद्यार्थी से बात की गई है. इन तीनों अधिकारियों के अलावा प्रदेश में तैनात करीब हर एक डीईटीसी से बात की गई थी. सभी अधिकारियों से बातचीत के बाद एसईटी इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान शराब तस्करी धड़ल्ले से हुई.

टॅग्स :हरियाणाअनिल विजदुष्यंत चौटालामनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जननायक जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा