लाइव न्यूज़ :

हरियाणा बजटः टैब लेकर पहुंचे सीएम खट्टर, किसानों को बड़ी सौगात, बिजली के दाम किए कम, पेश किया 1,42,343 करोड़ रुपये का Budget

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 15:06 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है। उन्होंने बजट पेश करते हुए विधानसभा में कहा कि राज्य का कर्ज चालू वित्त वर्ष के 1.76 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2020-21 में 1.98 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यय 7.7 प्रतिशत बढ़कर 1,42,343 करोड़ रुपये रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्व प्राप्तियों के 15.96 प्रतिशत बढ़कर 89,964 करोड़ रुपये हो जाने का अनुमान है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल की इस पोटली पर पूरे प्रदेश के लोगों की निगाहें टिकी थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य विधानसभा में शुक्रवार को 2020-21 के लिये 1,42,343 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

खट्टर के पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है। उन्होंने बजट पेश करते हुए विधानसभा में कहा कि राज्य का कर्ज चालू वित्त वर्ष के 1.76 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2020-21 में 1.98 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यय 7.7 प्रतिशत बढ़कर 1,42,343 करोड़ रुपये रहेगा।

राजस्व प्राप्तियों के 15.96 प्रतिशत बढ़कर 89,964 करोड़ रुपये हो जाने का अनुमान है। सरकार ने कृषि के लिये 5,474.25 करोड़ रुपये, शिक्षा एवं खेल व संस्कृति के लिये 19,343 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय शिक्षा के लिये 6,533 करोड़ रुपये, ग्रामीण विकास एवं पंचायत के लिये 6,294 करोड़ रुपये, उद्योग के लिये 349 करोड़ रुपये और पेंशन के लिये 9,000 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। 

वित्तमंत्री के नाते पहली बार बजट पेश करने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल की इस पोटली पर पूरे प्रदेश के लोगों की निगाहें टिकी थी। पिछला बजट 1.32 लाख करोड़ का था। सीएम ने अभी तक किसी नए टैक्स की घोषणा नहीं की है। किसानों को बिजली दरों में राहत दी गई है। बतौर वित्त मंत्री यह उनका पहला बजट है। सीएम मनोहर लाल सूटकेस की जगह टैब लेकर विधानसभा पहुंचे। ऐसा करके उन्होंने पुरानी चली आ रही प्रथा खत्म की। पहले अटैची या थैला लेकर बजट पेश करने जाते थे। लेकिन टैब लाकर मनोहर लाल ने डिजिटल इंडिया के नारे को साकार है।

बैसाखी पर नया रोजगार पोर्टल शुरू होगा। एक लाख नए सरकारी रोजगार का लक्ष्य तय किया गया है। खिलाड़ियों का खुराक भत्ता 250 रुपये किया गया। 8वीं के लिए बोर्ड परीक्षा नए सत्र से शुरू होगी। मिडडे मील में एक दिन लड्डू, बेसन व पिन्नी व प्रतिदिन दूध मिलेगा। 24 नई आईटीआई खोली जाएंगी।

मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां शुरू होंगी। दुग्ध उत्पादकों की सब्सिडी 4 रुपये से बढ़ाकर 5 रुपये प्रति लीटर की गई। प्रदेश में पहला सहकारी टेट्रा पैक सयंत्र स्थापित किया जाएगा। 4000 प्ले वे स्कूल खोले जाएंगे। 500 नए क्रेच कामकाजी महिलाओं के शिशुओं के लिए खोले जाएंगे। 98 खंडों में एक-एक नया मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोले जाएंगे। विज्ञान विषय पढ़ने वालों को भी निशुल्क बस सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए बिजली के दाम कर कर दिए हैं। अब किसानों को 7.50 रुपये प्रति यूनिट की जगह 4.75 रुपये देंगे होंगे।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरदुष्यंत चौटालाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जननायक जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा