उत्तर प्रदेश के हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में BJP उम्मीदवार युवराज सिंह 17 हजार वोटों से जीत गए हैं। हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए सोमवार को हुए उपचुनाव में शाम छह बजे तक 51 प्रतिशत मतदान हुआ था।
चुनाव आयोग के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि बारिश के बावजूद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और 51 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान की शुरुआत धीमी रही थी। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। गौरतलब है कि भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह चंदेल को हत्या के एक मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद उन्हें विधानसभा सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया था। इसी वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया जाना आवश्यक हुआ। उपचुनाव में नौ प्रत्याशी हैं, जिनमें भाजपा से युवराज सिंह, कांग्रेस से हरदीपक निषाद, सपा से मनोज कुमार प्रजापति और बसपा से नौशद अली हैं।
उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट के 23 सितंबर को होने वाले उपचुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबला तय दिख रहा था। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में मुकाबला था। इस सीट पर मतदान 23 सितंबर को मतदान हुआ था।
चुनाव मैदान में कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे। इन उम्मीदवारों में युवराज सिंह (भाजपा), हरदीपक निषाद (कांग्रेस), मनोज कुमार प्रजापति (सपा), नौशाद अली (बसपा) और जमाल आलम मंसूरी (भाकपा) शामिल हैं। भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह चंदेल को हत्या के एक मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद अयोग्य घोषित किया गया। इस वजह से उपचुनाव हो रहा है। इस बीच चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा कर दी। मतदान 21 अक्टूबर को होगा। जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें गंगोह, रामपुर, लखनऊ कैंट, मानिकपुर, प्रतापगढ़, घोसी शामिल हैं।