लाइव न्यूज़ :

गुजरात: 10 पार्षदों ने की कांग्रेस में घरवापसी, बीजेपी के हाथ से फिसली मेहसाणा नगरपालिका

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 9, 2018 14:09 IST

गुजरात की बीजेपी सरकार में डिप्टी सीएम नितिन पटेल मेहसाणा के विधायक हैं।

Open in App

गुजरात विधान सभा चुनाव में नजदीकी जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अभी चैन की साँस ले ही रही थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मौदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गृह प्रदेश से उसे एक बुरी खबर मिली है। गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल की विधान सभा मेहसाणा की नगरपालिका बीजेपी के हाथ से निकलकर कांग्रेस के हाथ में चली गयी है।

मेहसाणा नगरपालिका के 10 निगम पार्षद (काउंसिलर) सोमवार (आठ जनवरी) को बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये। ये सभी 10 पार्षद करीब एक साल पहले बीजेपी में शामिल हुए थे। कांग्रेस पार्षद रायबेन पटेल मेहसाणा नगरपालिका अध्यक्ष हैं और बीजेपी पार्षद कौशिक व्यास नगरपालिका स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन हैं।

नवंबर 2015 में हुए नगरपालिका चुनाव में मेहसाणा की कुल 44 नगरपालिका सीटों  में से 29 पर कांग्रेस को जीत मिली थी। बीजेपी ने 15 सीटें जीती थीं। कांग्रेस करीब एक साल तक नगरपालिका में सत्ता में रही थी लेकिन पिछले साल 10 कांग्रेसी पार्षद रायबेन पटेल के नेतृत्व में बीजेपी में शामिल हो गये थे। रायबेन पटेल इस दलबदल के पहले भी नगरपालिका अध्यक्ष थे और बाद में बीजेपी नेता के रूप में भी इस पद पर रहे। अब एक बार फिर वो कांग्रेस पार्षद के तौर पर इस पद पर हैं। 

दिसंबर 2017 में हुए गुजरात विधान सभा चुनाव में गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने मेहसाणा विधान सभा सीट से बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। मीडिया को मेहसाणा में हुए इस दलबदल पर प्रतिक्रिया देते हुए नितिन पटेल ने इसे मामूली घटना बताया। गुजरात विधान सभा चुनाव में राज्य की 182 विधान सभा सीटों मेंं से बीजेपी को 99 और कांग्रेस को 80 सीटों पर जीत मिली थाी। अन्य सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों और छोटे दलों के उम्मीदवार जीते थे।

बहुमत मिलने के बाद विजय रुपाणी दोबारा राज्य के सीएम बने और नितिन पटेल दोबारा डिप्टी सीएम बने। राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद एक निर्दलीय विधायक के बीजेपी में शामिल हो जाने के बाद विधान सभा में सत्ताधारी दल ने विधायकों का शतक पूरा किया। गुजरात में पिछले 22 साल बीजेपी की सरकार है। 

टॅग्स :गुजरातबीजेपीकांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गाँधीनितिन पटेलविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

राजनीति अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट