लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव 2017: पत्रकार ने कहा- बीजेपी जीती तो भी सीएम विजय रुपानी की कुर्सी खतरे में

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 18, 2017 10:05 IST

विजय रूपानी को आनंदीबेन पटेल की जगह गुजरात का सीएम बनाया गया था। साल 2014 में नरेंद्र मोदी के पीएम बन जाने के बाद खाली हुई गुजरात सीएम की कुर्सी को लेकर बीजेपी नेताओं के बीच काफी रस्साकशी हुई।

Open in App

गुजरात चुनाव के लिए जारी मतणगना के बीच ही सोशल मीडिया पर रुझान और परिणाम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। राज्य की 182 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुए थे। सोमवार (18 दिसंबर) सुबह 9.30 बजे तक बीजेपी और कांग्रेस के बीच बराबर की टक्कर दिख रही है। अभी तक मिले रुझान के अनुसार बीजेपी 97 सीटों पर और कांग्रेस 82 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

वहीं वरिष्ठ पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी ने सोमवार को मतगणना के शुरुआती रुझानों को देखने के बाद आशंका जतायी है कि अगर गुजरात में बीजेपी दोबारा सरकार बना लेती है तो भी सीएम विजय रुपानी की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, "बीजेपी गुजरात में जीत सकती है लेकिन अनुमान है कि विजय रुपानी दोबारा सीएम नहीं होंगे!"

पत्रकार और एंकर साक्षी जोशी ने रुझानों को देखते हुए बीजेपी पर तंज कसा। जोशी ने ट्वीट किया, "क्या आप ट्रेंड देख रहे हैं? 22 साल का काम साफ दिख रहा है! गुजरात के बेटे को गुजरात के लोगों ने नकारना शुरू कर दिया" आम यूजर्स भी शुरुआती रुझान  के बाद राजनीतिक पार्टियों पर तंज कस रहे हैं। अरविंद शुक्ला नामक यूजर्स ने लिखा है, "मुझे संदेह है कि अगर बीजेपी जीत जाती है तो दोपहर तक कांग्रेस और पीएएएस ईवीएम को दोष देना शुरू कर देंगे और शाम तक वो गुंडागर्दी शुरू कर देंगे खासकर पीएएएस। कांग्रेस पीएएसी का इस्तेमाल गुजरात में अव्यवस्था फैलाने के लिए करेगी लेकिन वो सीधे तौर पर इसमें नहीं शामिल होगी।"

मतगणना शुरू होने से पहले कांग्रेस के कुछ नेताओं और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जतायी थी। हार्दिक पटेल ने कहा था कि अगर ईवीएम में गड़बड़ी नहीं होगी तो गुजरात में बीजेपी हारेगी। विपक्षी नेताओं के इन रवैये पर तंज कसते हुए वरिष्ठ पत्रकार राहुल कंवल ने सोमवार को ट्वीट किया, "चाहे जो भी नतीजे हैं आशा है कि हारने वाला ईवीएम को लेकर रोना नहीं मचाएगा क्योंकि इससे हमारे लोकतंत्र और चुनाव में भागीदारी करने वाले हर शख्स को गहरी क्षति पहुंचेगी।"

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017गुजरात विधानसभा चुनाव 2017गुजरात चुनावगुजरात चुनाव परिणामगुजरातनरेंद्र मोदीराहुल गाँधीकांग्रेसबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा