लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh local body elections 2020: आंध्र प्रदेश में ग्रामीण व शहरी निकाय चुनाव चार चरणों में, 21 मार्च को प्रथम चरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2020 15:32 IST

Andhra Pradesh News: राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिये 21 मार्च, दूसरे चरण के लिये 23 मार्च, तीसरे चरण के लिये 27 मार्च और चौथे चरण के लिये 29 मार्च को मतदान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने सभी निकाय चुनावों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों को 59.85 प्रतिशत आरक्षण देने का आदेश दिया था, जिसे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया। अदालत ने सरकार को आरक्षण वापस लेने और कोटे को उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुसार 50 प्रतिशत तक सीमित करने का निर्देश दिया था।

अमरावतीः आंध्र प्रदेश में ग्रामीण व शहरी निकाय चुनाव चार चरणों में होंगे। पहले चरण के लिये 21 मार्च को मतदान होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिये 21 मार्च, दूसरे चरण के लिये 23 मार्च, तीसरे चरण के लिये 27 मार्च और चौथे चरण के लिये 29 मार्च को मतदान होगा।

स्थानीय निकायों का पांच वर्ष का कार्यकाल पिछले साल जुलाई में पूरा हो गया था लेकिन सीटों के आरक्षण का काम पूरा नहीं होने के चलते चुनाव में देरी हुई है। सरकार ने सभी निकाय चुनावों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों को 59.85 प्रतिशत आरक्षण देने का आदेश दिया था, जिसे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया।

अदालत ने सरकार को आरक्षण वापस लेने और कोटे को उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुसार 50 प्रतिशत तक सीमित करने का निर्देश दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने नये आरक्षण को अधिसूचित करते हुए चुनाव का रास्ता साफ कर दिया।

नये कोटे के अनुसार अनुसूचित जातियों को 6.77 प्रतिशत, अनुसूचित जनजातियों को 19.08 प्रतिशत और पिछड़े वर्गों को 24.15 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इससे पहले पिछड़े वर्गों के लिये 34 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान था। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसचुनाव आयोगतेलंगानावाईएसआर कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा