लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री वी धनंजय कुमार का निधन, 1991 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जर्नादन पुजारी को हराकर रचा था इतिहास

By भाषा | Updated: March 4, 2019 23:20 IST

वी धनंजय कुमार कांग्रेस के सदस्य थे। कुमार वाजपेयी सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री रहे थे। वह चार बार लोकसभा के सदस्य रहे थे। चुनावी राजनीति में उनका सफर 1983 में शुरू हुआ था जब वह पहली बार भाजपा से विधायक बने।

Open in App

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे वेनूर धनंजय कुमार का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को मेंगलुरु में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के साथ थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री धनंजय कुमार नहीं रहे।’’ कुमार कांग्रेस के सदस्य थे। कुमार वाजपेयी सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री रहे थे। वह चार बार लोकसभा के सदस्य रहे थे। चुनावी राजनीति में उनका सफर 1983 में शुरू हुआ था जब वह पहली बार भाजपा से विधायक बने।1991 में उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता जर्नादन पुजारी को हराकर एक इतिहास रचा था और तब से वह लगातार चार बार मेंगलुरु से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।कर्नाटक में भाजपा शासन के दौरान वह मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के समीप रहे और जब येदियुरप्पा ने भाजपा से बगावत कर कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी)बनायी तब वह कर्नाटक जनता पार्टी में शामिल हो गये।येदियुरप्पा के भाजपा में लौट जाने के बाद केजेपी अस्तित्व में नहीं रही और ऐसे में कुमार जनता दल सेकुलर में शामिल हो गये। उन्होंने 2015 में भाजपा में वापसी की लेकिन 2017 में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री और मेरे करीबी के निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है।’’  कर्नाटक कांग्रेस ने ईश्वर से कुमार के परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और उनके अनुयायियों को दुख की इस घड़ी में आत्मबल देने की कामना की।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा