लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल बनवारी लाल जोशी का 81 की उम्र में निधन

By IANS | Updated: December 22, 2017 22:11 IST

दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल बनवारी लाल जोशी का 81 वर्ष की उम्र में यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। ...

Open in App

दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल बनवारी लाल जोशी का 81 वर्ष की उम्र में यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल में जोशी का हृदय और सांस संबंधी समस्या का इलाज चल रहा था। जोशी का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शाम करीब 4:30 बजे निधन हुआ। नाम न बताने की शर्त पर एम्स के एक चिकित्सक ने कहा, "उन्हें (जोशी) हृदय और सांस संबंधी समस्या के कारण करीब 20 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके वॉल्व में संक्रमण होने के कारण उन्हें सेप्टिक शॉक लगा जिससे उनकी मृत्यु हो गई।"21 मार्च 1936 को जन्मे जोशी ने कई राज्यों के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दी। वह 2009 से लेकर 2014 तक उत्तर प्रदेश, 2007 में मेघालय और अक्टूबर 2007 से जुलाई 2009 तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे थे।  उन्होंने 2004 से लेकर 2007 तक दिल्ली में भी बतौर उपराज्यपाल अपनी सेवाएं दी थी।  

टॅग्स :बनवारी लाल जोशीदिल्ली के उपराज्यपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली: बाउंड्री तोड़ बाहर निकली 'ड्राइवर लेस' मेट्रो, PM मोदी करने वाले हैं उद्घाटन

क्राइम अलर्टनिर्भया की बरसी के दिन ही दिल्ली में गैंगरेप, पीड़िता को मिली जान से मारने की धमकी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा