लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विपक्ष के नेता का दर्जा मिला

By भाषा | Updated: September 10, 2019 20:14 IST

विधानसभा अध्यक्ष ने यहां कहा, ‘‘मैं हुड्डा को विपक्ष के नेता के तौर पर मान्यता देता हूं।’’ हरियाणा कांग्रेस की नव नियुक्त अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र भेजा था, जिसके बाद उन्होंने यह निर्णय किया।

Open in App
ठळक मुद्देपत्र में शैलजा ने लिखा था कि सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी होने के नाते हुड्डा को विपक्ष के नेता का दर्जा दिया जाए। हरियाणा में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने के कुछ दिन बाद विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल ने उन्हें विधानसभा में विपक्ष के नेता का दर्जा दे दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने यहां कहा, ‘‘मैं हुड्डा को विपक्ष के नेता के तौर पर मान्यता देता हूं।’’ हरियाणाकांग्रेस की नव नियुक्त अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र भेजा था, जिसके बाद उन्होंने यह निर्णय किया।

पत्र में शैलजा ने लिखा था कि सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी होने के नाते हुड्डा को विपक्ष के नेता का दर्जा दिया जाए क्योंकि उन्हें सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। विधानसभा में कांग्रेस के 17 विधायक हैं।

इससे पहले विपक्ष के नेता का यह पद अभय सिंह चौटाला के पास था लेकिन उनकी पार्टी के कुछ विधायकों के पाला बदल लेने से उनसे यह दर्जा छिन गया था। दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हुड्डा ने कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर किरन चौधरी का स्थान लिया है। हरियाणा में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 

जजपा में शामिल होने वाले इनेलो के चार विधायक अयोग्य घोषित

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) में शामिल हुए इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के चार विधायकों को मंगलवार को सदन की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया। हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से महज एक महीने पहले विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ने यह फैसला किया।

अयोग्य घोषित किये गए विधायकों में डबवाली विधायक नैना सिंह चौटाला भी शामिल हैं, जो अजय सिंह चौटाला की पत्नी और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला की मां हैं। अन्य विधायकों में अनूप धनक(उकलाना), राजदीप फोगाट (दादरी) और प्रीति सिंह (नरवाना) शामिल हैं।

स्पीकर ने कहा कि इनेलो के बलवान सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला की दो याचिकाओं के पर यह कार्रवाई की गई। ये याचिकाएं 25 मार्च और 26 जुलाई को दी गई थीं। स्पीकर ने मंगलवार को अपने एक आदेश में कहा, ‘‘मैंने पाया कि प्रतिवादी- प्रीति सिंह, राजदीप, नैना सिंह चौटाला और अनूप धनक- अयोग्य घोषित किये जाने के हकदार हैं।’’

पिछले साल इनेलो में टूट होने और जजपा के गठन के बाद, दोनों पार्टियां मुश्किल दौर से गुजर रही हैं क्योंकि उनके नेता विपक्षी खेमों में शामिल हो रहे हैं। 

टॅग्स :इंडियाहरियाणाभूपेंद्र सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा