लाइव न्यूज़ :

खट्टर सरकार के विश्वास प्रस्ताव जीतने पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- जनता की नजर में गिर गई यह सरकार

By अनुराग आनंद | Updated: March 11, 2021 07:32 IST

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने बुधवार को कांग्रेस की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ जीत हासिल की है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा में मनोहर लाल खट्टर सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है।कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ विधानसभा में 55 वोट पड़े जबकि समर्थन में 32 मत पड़े।

चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को भले ही हरा दिया हो लेकिन वह ‘‘लोगों की नजर में गिर गई है।” हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को गिरा दिया।

मत विभाजन के बाद प्रस्ताव गिर गया। हुड्डा ने पत्रकारों से कहा, “ जननायक जनता पार्टी (जजपा) और (सात में से पांच) निर्दलीय विधायक, जो सरकार के सहयोगी हैं, उनके पास किसानों के लिए वोट करने और जन प्रतिनिधि होने की जिम्मेदारियों को पूर्ण करने का मौका था।”

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सदन में कांग्रेस के विधायक किसानों के साथ मजबूती के खड़े रहे-

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सदन में कांग्रेस की भले ही सीमित संख्या हो, लेकिन “हम सदन में किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहे और अपनी जिम्मेदारी निभाई।” विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, “ हमने उस सरकार के खिलाफ वोट दिया है, जिसने किसानों पर लाठीचार्ज कराया, आंसू गैस छुड़वाई, कड़ाके की सर्दी में उनपर पानी की बौछारे करवाईं और उन्हें झूठे मामलों में फंसाया।”

कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ विधानसभा में 55 वोट पड़े-

उन्होंने कहा, “ सरकार ने भले ही अविश्वास प्रस्ताव को हरा दिया हो लेकिन वह लोगों की नजरों में गिर गई है।” कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ विधानसभा में 55 वोट पड़े जबकि समर्थन में 32 मत पड़े। सदन के अंदर भी बेहद गर्म माहौल रहे। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि पार्टी ने व्हिप जारी कर विधायकों को मन की बात कहने से रोक दिया। यदि पार्टी व्हिप जारी किए बिना अंतरमन की आवाज पर वोट देने के लिए कहते तो नतीजा कुछ औऱ होता। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरभूपेंद्र सिंहहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा