लाइव न्यूज़ :

Forbes India: कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर फोर्ब्स के टॉप 20 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में हुए शामिल, जानिए और कौन है इस लिस्ट में

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 7, 2020 17:57 IST

फोर्ब्स मैगजीन का यह मानना है कि कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर जैसे युवा नेता आगामी दशक में भारत की राजनीति में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकन्हैया कुमार साल 2016 में राजद्रोह के आरोपों की वजह से JNU में छात्र राजनीति का चेहरा बने थे।प्रशांत किशोर साल 2011 से एक राजनीतिक रणनीतिकार रहे हैं, जिन्होंने भाजपा को गुजरात राज्य चुनाव जिताने में मदद की थी।

विश्व की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने साल 2020 के दुनिया के टॉप 20 शक्तिशाली लोगों में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का नाम शामिल किया है। फोर्ब्स ने इन्हें इस लिस्ट में शामिल करके आगामी दशक के निर्णायक चेहरे के रूप में स्वीकार किया है।

भारतीय राजनीति में कन्हैया निभाएंगे अहम भूमिकामैगजीन का यह मानना है कि कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर जैसे युवा नेता आगामी दशक में भारत की राजनीति में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आपको बता दें कि कन्हैया कुमार साल 2016 में राजद्रोह के आरोपों की वजह से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्र राजनीति का चेहरा बने थे। उन्होंने बेगूसराय निर्वाचन क्षेत्र से 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी पहली चुनावी लड़ाई लड़ी थी।

कन्हैया कुमार लोकसभा चुनाव में भले ही हार गए थे लेकिन उन्होंने 22.03 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। फोर्ब्स इंडिया का कहना है कि कन्हैया कुमार एक शक्तिशाली संचालक हैं, जो कि भविष्य में भारतीय राजनीति में अपनी बड़ी भूमिका निभाएंगे।

प्रशांत ने भाजपा को जिताया था गुजरात चुनावबात करें अगर प्रशांत किशोर की तो वे साल 2011 से एक राजनीतिक रणनीतिकार रहे हैं, जिन्होंने भाजपा को गुजरात राज्य चुनाव जिताने में मदद की थी। वर्तमान में प्रशांत किशोर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं साथ ही वे चुनावी रणनीतिकार भी हैं।

दूसरे देशों ये लोग भी हुए फोर्ब्स की लिस्ट में शामिलफोर्ब्स की इस नई लिस्ट में कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर के अलावा श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, फिनलैंड की नई प्रधानमंत्री सना मारिन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के नाम भी शामिल हैं।

 

टॅग्स :कन्हैया कुमारप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ न चुनाव से पहले थे और न अभी हैं?, प्रशांत किशोर ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को सबकुछ पता था, वीडियो

भारतबिहार में 238 सीटों पर चुनाव लड़ 1 भी सीट नहीं जीते?, बिहार नवनिर्माण यात्रा शुरू पर निकले प्रशांत किशोर,वीडियो

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार और साथ छोड़ रहे यार?, जनसुराज संस्थापक पीके की पार्टी में पसरा सन्नाटा?

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में झटका खाने के बाद पीके क्या जाएंगे कांग्रेस के शरण में? प्रियंका गांधी के बीच दिल्ली में हुई मुलाकात!

भारतबिहार चुनावः तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर को अहंकार ले डूबा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा