लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला: सुशील मोदी ने लालू पर तंज कसते हुए कहा, 'जो बोया वो पाया'

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: December 23, 2017 17:58 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक बाद एक सिलसिलेवार तरीके से कई ट्वीट करते हुए लालू और उनके परिवार पर निशाना साधा।

Open in App

चारा घोटाले में सीबीआई की विशेष अदालत लालू प्रसाद यादव को दोषी पाया है। उन्हें 3 जनवरी को फैसला सुनाया जाएगा। लालू के दोषी होने की खबर सुर्खियों में आते ही उनके विरोधियों ने तंज कसना और चुटकी लेना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'जो बोया वो पाया ! बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होई। यह तो होना ही था।' 

इसके बाद सुशील मोदी ने एक बाद एक सिलसिलेवार तरीके से कई ट्वीट करते हुए लालू और उनके परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''मैं चारा घोटाले में पीआईएल दायर करने वाले याचिकाकर्ताओं में से एक था। जिसका परिणाम सीबीआई जांच और पटना हाई कोर्ट की मॉनिटरिंग में आया।'

गौरतलब है कि 27 जनवरी 1996 को सबसे पहले पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में पशुधन विभाग पर मारे गए एक छापे में घोटाले का मामला सामने आया था। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर अमित खरे ने छापा मारकर 'चारा घोटाला' मामले का खुलासा किया था।

इस मामले में पहली बार 27 अक्टूबर 1997 को 38 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। करीब 20 साल बाद सीबीआई कोर्ट ने अपने फैसले में लालू सहित 15 लोगों को दोषी करार दिया है जबकि 7 लोगों को बरी कर दिया है। वहीं इस मामले से जुड़े अन्य 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :चारा घोटालालालू प्रसाद यादवसुशील कुमारसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा