लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार और आरएसएस को लालू का ही डर था: तेजस्वी यादव

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 6, 2018 20:33 IST

तेजस्वी यादव ने कहा, गुजरात चुनाव के बाद साफ हो गया कि अगर बीजेपी को कोई चुनौती दे सकता है तो वो लालू जी हैं। 

Open in App

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाए जाने से पहले उनके बेटे तेजस्वी यादव ने मीडिया से चर्चा कर कहा कि लालू जी ने बिहारवासियों के नाम खत लिखा था और आज हुई हमारी महत्‍वपूर्ण बैठक के दौरान इसे पढ़ा गया। इसमें निर्णय लेने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा है कि वे गांव-गांव और हर एक व्यक्ति तक लालू प्रसाद का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि हम मकर संक्रांति से पहले लोगों के बीच जाकर अपनी बातों को जनता के बीच रखेंगे। 

उन्होंने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार और आरएसएस को लालू का डर ही था। 18-19 पार्टियां रैली में आई थीं। गुजरात चुनाव के बाद साफ हो गया कि अगर बीजेपी को कोई चुनौती दे सकता है तो वो लालू जी हैं।  उन्होंने कहा कि हम कोर्ट का फैसला स्‍वीकार करते हैं। सीबीआई ने लालू को फंसाया और इससे पहले हम कोर्ट से बरी हुए। उसके बाद एक-एक करके परिवार पर केस किया गया। 

बता दें कि चारा घोटाले के देवघर कोषागार मामले से अवैध निकासी मामले में सीबीआई कोर्ट ने शनिवार (छह जनवरी) को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव समेत आठ दोषियों को साढ़े तीन साल की जेल साथ पांच लाख जुर्माने की सजा सुनाई। लालू के साथ फूलचंद, महेश प्रसाद, सुशील कुमार, सुधीर कुमार और राजाराम को  सजा सुनाई गई। 

सीबीआई की विशेष अदालत ने 23 दिसंबर को देवघर कोषागार मामले में 22 में 16 आरोपियों को दोषी पाया था। शनिवार को आठ दोषियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सजा सुनायी गयी।

टॅग्स :चारा घोटालाआरएसएसबीजेपीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा