लाइव न्यूज़ :

वायनाड में बाढ़ः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री मुंडा और केरल सीएम विजयन को पत्र लिखा, सहयोग मांगा

By भाषा | Updated: September 3, 2019 15:16 IST

मुंडा को लिखे पत्र में गांधी ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान कई आदिवासी परिवारों ने मुआवजे की राशि और समग्र पुनर्वास पैकेज की जल्द भुगतान की मांग उठाई। केरल के मुख्यमंत्री विजयन को लिखे पत्र में गांधी ने कहा कि मालाप्पुरम जिले में कैप्पिनिकादवू सेतु का जल्द पुनर्निमाण किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

Open in App
ठळक मुद्देआदिवासियों के लिए ऐसे मकान बनाए जाएं जो प्राकृतिक आपदाओं को झेल सकें और स्वच्छ पेयजल को प्राथमिकता दी जाए। केंद्र सरकार के मंत्रालयों और राज्य सरकार के बीच सहज समन्वय सुनिश्चित करे ताकि बाढ़ प्रभावित आदिवासियों को राहत मिल सके।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने केरल खासकर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ प्रभावित आदिवासियों व कुछ अन्य मुद्दों पर सहयोग का आग्रह किया है।

मुंडा को लिखे पत्र में गांधी ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान कई आदिवासी परिवारों ने मुआवजे की राशि और समग्र पुनर्वास पैकेज की जल्द भुगतान की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जनजातीय कार्य मंत्रालय केंद्र सरकार के मंत्रालयों और राज्य सरकार के बीच सहज समन्वय सुनिश्चित करे ताकि बाढ़ प्रभावित आदिवासियों को राहत मिल सके।

गांधी ने कहा कि आने वाले दिनों में गृह मंत्रालय की निगरानी में केंद्र की एक अंतर-मंत्रालयी टीम केरल सहित बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करने वाली है और ऐसे में उसे कई बिंदुओं पर ध्यान देने की जरूरत है। मसलन, आदिवासियों के लिए ऐसे मकान बनाए जाएं जो प्राकृतिक आपदाओं को झेल सकें और स्वच्छ पेयजल को प्राथमिकता दी जाए।

केरल के मुख्यमंत्री विजयन को लिखे पत्र में गांधी ने कहा कि मालाप्पुरम जिले में कैप्पिनिकादवू सेतु का जल्द पुनर्निमाण किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। 

टॅग्स :इंडियाबाढ़राहुल गांधीकांग्रेसपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा