लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कांग्रेस की पहली सूचीः हुड्डा, सुरजेवाला और बिश्नोई सहित 84 को टिकट, शैलजा और पूर्व अध्यक्ष तंवर का नाम नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2019 13:06 IST

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर लगने के बाद बुधवार देर रात जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा और पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर का नाम नहीं है, हालांकि इन दोनों के भी चुनाव लड़ने की अटकलें चल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी ने केवल एक मौजूदा विधायक को छोड़कर बाकी सब को टिकट दिया है। सूत्रों का कहना है कि शेष छह सीटों के लिए बृहस्पतिवार को उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है।

कांग्रेस ने मैराथन बैठकों और काफी मंथन के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है जिसमें वरिष्ठ नेताओं भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला और कुलदीप बिश्नोई सहित 84 लोगों के नाम हैं।

पार्टी ने केवल एक मौजूदा विधायक को छोड़कर बाकी सब को टिकट दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर लगने के बाद बुधवार देर रात जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा और पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर का नाम नहीं है, हालांकि इन दोनों के भी चुनाव लड़ने की अटकलें चल रही हैं।

सूत्रों का कहना है कि शेष छह सीटों के लिए बृहस्पतिवार को उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है। उम्मीदवारों की पहली सूची में प्रमुख नाम पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा का है जिन्हें गढ़ी सांपला किलोई सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला कैथल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वह इसी सीट से वर्तमान में विधायक भी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के दोनों पुत्रों कुलदीप बिश्नोई और चंद्र मोहन को कांग्रेस ने टिकट दिया है। बिश्नोई हिसार की आदमपुर सीट से वहीं उनके भाई और पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्र मोहन पंचकुला से चुनाव लड़ेंगे।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष किरण चौधरी तोशाम से चुनाव लड़ेंगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को पार्टी ने गनौर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। राज्य सरकार के पूर्व मंत्री आफताब अहमद को नूंह से उम्मीदवार बनाया गया है। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के 17 विधायक हैं, जिनमें से पार्टी ने केवल रेणुका विश्नोई को उम्मीदवार नहीं बनाया है, जो हांसी से विधायक हैं।

राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। 

टॅग्स :इंडियाहरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भूपेंद्र सिंहसोनिया गाँधीरणदीप सुरजेवालाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा