लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में बोले राहुल गांधी, यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो किया जाएगा कृषि ऋण माफ

By भाषा | Updated: March 31, 2019 19:18 IST

राहुल ने एक जनसभा में कहा कि पार्टी की प्रस्तावित आय गारंटी योजना, क्रांतिकारी ‘न्याय’ देश की तस्वीर बदल देगी और गरीबी सदा के लिए मिटा देगी।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को वादा किया कि यदि चुनावों के बाद उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो आंध्र प्रदेश में रैयतों का कृषि रिण माफ कर दिया जाएगा। राहुल ने यहां एक जनसभा में कहा कि पार्टी की प्रस्तावित आय गारंटी योजना, क्रांतिकारी ‘न्याय’ देश की तस्वीर बदल देगी और गरीबी सदा के लिए मिटा देगी। आंध्र प्रदेश में 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ - साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। कांग्रेस राज्य में अपने बूते पर चुनाव लड़ रही है।

राहुल ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों के बाद राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें बनने पर कृषि रिण माफ किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि वह इस दक्षिणी राज्य में भी इसी तरह का आश्वासन दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘हाल ही में उत्तर भारत में चुनाव हुए थे और हमने इन तीनों राज्यों में सत्ता में आने पर 10 दिनों के अंदर कृषि रिण माफ करने का वादा किया था। और मुझे यह कहते हुए गर्व है कि दो दिनो के अंदर हमने तीनों राज्यों में सभी कृषि रिण माफ कर दिए।’’ 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘और मैं यहां आंध्र प्रदेश में भी यही वादा करना चाहता हूं। यदि आपने कांग्रेस सरकार (संभवत: केंद्र और राज्य, दोनों) के लिए वोट दिया तो हम सभी कृषि रिण माफ कर देंगे।’’ 

उन्होंने पार्टी की प्रस्तावित आय गारंटी योजना पर कहा कि कांग्रेस सबसे गरीब तबके की पहचान करेगी और उन्हें सालाना 72,000 रूपये देगी। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों में जाति और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा। इस प्रस्तावित पहल से 25 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। 

राहुल ने कहा, ‘‘यह एक ‘क्रांतिकारी आइडिया’ है जिसे दुनिया में किसी देश ने नहीं अपनाया है और यह भारत की तस्वीर बदल देगा।’’ उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा आइडिया है जो देश से सदा के लिए गरीबी मिटा देगा और हमारे पास ‘न्याय’ नाम की योजना है जो करोड़ों लोगों के लिए न्याय लाने जा रही है। 

आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 और विधानसभा की 175 सीटें हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा