लाइव न्यूज़ :

सम्राट अशोक की जयंती समारोह का आयोजन, उपमुख्यमंत्री सम्राट सिंह चौधरी और उमेश कुशवाहा हुए शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2024 15:19 IST

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम गौतम बुद्ध बिहार दरोगा राय पथ पटना में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देशुभारम्भ उप मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने किया।दूरदर्शी नेतृत्व आज हमारे प्रदेश को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।सम्राट अशोक की नीतियों का अनुसरण करके हम विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के तत्वाधान में आयोजित महान सम्राट अशोक की 2368 वीं जयंती समारोह 2024 सह "सम्राट अशोक रत्न अवॉर्ड" कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 16 अप्रैल 2024 को किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीनाथ सिंह बौद्ध, नागमणि कुशवाहा ने किया और इसमें प्रदेश के हर कोने सहित देश विदेश से कई गणमान्य हस्तियां शामिल हुई। शुभारम्भ उप मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने किया।

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम गौतम बुद्ध बिहार दरोगा राय पथ पटना में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में देश विदेश के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में उपमुख्यमंत्री सम्राट सिंह चौधरी ने प्रदेश की उन्नति में सम्राट अशोक के सिद्धांतों अमल में लाने की बात की और कहा कि सम्राट अशोक जैसा दूरदर्शी नेतृत्व आज हमारे प्रदेश को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। हमें उनसे बहुत कुछ सीखना होगा और सम्राट अशोक की नीतियों का अनुसरण करके हम विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

सम्राट अशोक समाज के हर तबके को समृद्ध और खुशहाल देखना चाहते थे और इस दिशा में उनकी कार्यप्रणाली सबका साथ सबका विकास के सिद्धांतों को प्रतिपादित करने वाली थी। हम इस बार लोकसभा चुनावों में भी उनके सिद्धांतो के अनुरूप ही आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीनाथ सिंह बौद्ध ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में कार्यरत सरकार का सम्राट अशोक के प्रति गंभीरता सराहनीय है। हम उम्मीद करते हैं कि सरकार की नीतियां और नीति नियंत्रक सम्राट अशोक के वंशजों और कुशवाहा समाज के प्रति अपने दायित्वों का संजीदगी ने निर्वहन करेगी।

उन्हें विश्व धरोहरों में उचित सम्मान से नवाजित करने की दिशा में प्रयास करेगी । आज यहां उपस्थित उपमुख्यमंत्री सम्राट सिंह चौधरी जी एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा जी को अपने समाज और इस आयोजन समिति के तरफ से बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए यह कहते हैं कि प्रदेश की तरक्की में इसी तरह से योगदान देते रहे।

आगे भविष्य में बिहार के सम्मान की गूंज में इसी तरह से सहभागिता बनाए रखें। इस मौके पर श्रीनाथ सिंह बौद्ध, नागमणि कुशवाहा, निरंजान कुशवाहा पप्पु, हरिओम कुशवाहा, रजीव भूषण , डॉ कमल प्रसाद बौद्ध, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. मुकेश कुमार समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा