लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नगर निगम के महापौर और उप मेयर का चुनाव 24 जून को, पहली बार सभी इलेक्शन एक साथ, जानिए कार्यक्रम

By भाषा | Updated: June 12, 2020 21:17 IST

दिल्ली नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। इस बीच तीनों निगम में एस साथ चुनाव होगा। 24 जून को मेयर और उप मेयर के लिए मतदान कराए जाएंगे। 2017 में नगर निगम का चुनाव हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौरों का चुनाव एक ही दिन होगा।दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को 2012 में उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली में विभाजित किया गया था। वरिष्ठ निकाय अधिकारी ने कहा, “तीनों नगर निगम के महापौर के चुनाव के लिए 24 जून को मतदान होगा।

नई दिल्लीःदिल्ली में तीन निकायों के महापौर और उप महापौर के चुनाव के लिए 24 जून को मतदान होगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ऐसा संभवतः पहली बार हो रहा है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौरों का चुनाव एक ही दिन होगा। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को 2012 में उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली में विभाजित किया गया था।

एक वरिष्ठ निकाय अधिकारी ने कहा, “तीनों नगर निगम के महापौर के चुनाव के लिए 24 जून को मतदान होगा। दक्षिणी दिल्ली के महापौर के लिए मतदान सुबह होगा, उत्तरी दिल्ली के महापौर के लिए मतदान दोपहर में होगा और उसके बाद पूर्वी दिल्ली के महापौर के लिए मतदान होगा। इस दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पालन कराया जाएगा।” वर्तमान में दिल्ली के तीनों नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है। इस वर्ष कोरोना वायरस महामारी के कारण चुनाव देर से हो रहे हैं।

श्रीनगर के महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया

श्रीनगर के महापौर जुनैद अजीम मट्टू ने कहा कि भाजपा के इशारे पर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि नगर निगम में बहुमत उनके साथ है और वह इस चुनौती का लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से सामना करेंगे।

भाजपा के कश्मीर मीडिया प्रभारी मंजूर भट से जब इस बारे में संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी से संबद्ध 27 निगम पार्षद यह प्रस्ताव लाए हैं और 15 अन्य सदस्यों ने भी इसका समर्थन किया है। श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) में 74 वार्ड हैं।

मट्टू ने कहा, ''मुझे पता चला है कि भाजपा एसएमसी में मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाई है। प्रस्ताव लाने वाले या तो भाजपा के चुने हुए सदस्य या पदाधिकारी हैं या फिर स्पष्ट रूप से भाजपा से जुड़े हैं। छह महीने में भाजपा की ओर से पेश यह ऐसा दूसरा प्रस्ताव है। ''

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियानिकाय चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा