लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने जजपा को हरियाणा की राज्य स्तरीय पार्टी के तौर पर मान्यता दी, चुनाव चिह्न चाबी के साथ नया झंडा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2019 14:19 IST

पार्टी ने सरकार बनाने के लिए भाजपा को समर्थन दिया है। चुनाव आयोग ने जजपा को एक पत्र लिखा, जिसमें कहा गया है, "आयोग ने जजपा को हरियाणा की राज्य स्तरीय पार्टी के तौर पर मान्यता दी है। पार्टी के अनुरोध के अनुसार...आयोग ने उसे मुख्य चुनाव चिह्न चाबी के साथ नया झंडा भी आवंटित किया है।"

Open in App
ठळक मुद्देचौटाला परिवार में अंतर्कलह के बाद इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) टूट गई थी।पिछले साल नौ दिसंबर को जननायक जनता पार्टी (जजपा) की स्थापना की गई।

चुनाव आयोग ने जननायक जनता पार्टी को हरियाणा की राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता दे दी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा स्थापित जजपा ने हालिया चुनावों में 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटें जीती हैं।

पार्टी ने सरकार बनाने के लिए भाजपा को समर्थन दिया है। चुनाव आयोग ने जजपा को एक पत्र लिखा, जिसमें कहा गया है, "आयोग ने जजपा को हरियाणा की राज्य स्तरीय पार्टी के तौर पर मान्यता दी है। पार्टी के अनुरोध के अनुसार...आयोग ने उसे मुख्य चुनाव चिह्न चाबी के साथ नया झंडा भी आवंटित किया है।"

चौटाला परिवार में अंतर्कलह के बाद इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) टूट गई थी, जिसके बाद पिछले साल नौ दिसंबर को जननायक जनता पार्टी (जजपा) की स्थापना की गई। जजपा... इनेलो के संस्थापक तथा पूर्व प्रधानमंत्री देवी लाल की विचारधारा पर आधारित पार्टी है।

दुष्यंत चौटाला ने अपनी पार्टी को मान्यता दिये जाने के मौके पर हरियाणा की जनता को धन्यवाद दिया। अभी तक सिर्फ इनेलो को ही हरियाणा की राज्य स्तरीय पार्टी के तौर पर मान्यता मिली हुई थी।

 

टॅग्स :इंडियाजननायक जनता पार्टीहरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा