लाइव न्यूज़ :

सीतारमण को बर्खास्त करिए और पूरी जिम्मेदारी उन पर डाल दीजिए, समस्या हल हो जाएगी, पीएम पर राहुल का हमला

By भाषा | Updated: February 5, 2020 15:26 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘ आप बेखबर निर्मला जी की ओर से प्रस्तुत बेकार बजट का सहारा लीजिए। उन्हें बर्खास्त करिए और पूरी जिम्मेदारी उन पर डाल दीजिए। समस्या हल हो जाएगी।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देप्रिय प्रधानमंत्री, अर्थव्यवस्था धराशायी हो गई है और आपको इस पर मंथन करना चाहिए कि जिम्मेदारी से कैसे बचना है।भाजपा राज्य के अपराधमुक्त होने का झूठा राग अलाप रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बर्खास्त करके अपनी जिम्मेदारी से बच सकते हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री, अर्थव्यवस्था धराशायी हो गई है और आपको इस पर मंथन करना चाहिए कि जिम्मेदारी से कैसे बचना है।’’ गांधी ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘ आप बेखबर निर्मला जी की ओर से प्रस्तुत बेकार बजट का सहारा लीजिए। उन्हें बर्खास्त करिए और पूरी जिम्मेदारी उन पर डाल दीजिए। समस्या हल हो जाएगी।’’ 

उप्र के अपराधमुक्त होने का झूठा राग अलाप रही भाजपा : प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की कुछ घटनाओं का हवाला देते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज्य के अपराधमुक्त होने का झूठा राग अलाप रही है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘उप्र के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का अगर बयानबाजी से मन भर गया हो तो जरा जमीनी हकीकत से पर ध्यान दे लें।’’ प्रियंका ने कहा, ‘‘पहले रायबरेली में एक युवती की हत्या कर जला दिया गया और अब आजमगढ़ में एक युवती का बलात्कार कर उसे जला दिया गया। यह जमीनी हकीकत है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उत्तर प्रदेश के अपराधमुक्त होने का झूठा राग अलाप रही है।

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा