लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह ने दी शिवराज को चुनौती, जल्द करेंगे CM के बारे में खुलासे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 11, 2018 20:44 IST

दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वे समन्वय समिति के अध्यक्ष होने के नाते अब तक राज्य के 51 में से 37 जिलों में नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुके हैं। 

Open in App

भोपाल, 11 सितंबरःमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस की समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनौती देते हुए कहा कि उनके खिलाफ कांग्रेस और उनके द्वारा व्यापमं, रेत की चोरी और पीएससी घोटाला और ई-टेंडरिंग घोटाले को लेकर जो आरोप लगाए गए हैं उनमें अगर वह मानते हैं कि सच्चाई नहीं है तो उन्हें कोर्ट जाना चाहिए। हम आरोपों को अदालत में साबित करेंगे।

दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वे समन्वय समिति के अध्यक्ष होने के नाते अब तक राज्य के 51 में से 37 जिलों में नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुके हैं। 

समन्वय समिति के अब तक के दौरे में एक हजार से ज्यादा बड़े नेताओं जिनमें सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और पूर्व पदाधिकारी शरीक हैं, से  वन-टू-वन संवाद कर चुके हैं। इस दौरान उनका लगभग सवा लाख कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद हुआ है।

उन्होंने कहा कि आज उन्होंने भोपाल में नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद किया और संगत में पंगत के तहत उनके साथ भोजन किया। उनके शासनकाल के 10 साल की अवधि में उन पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। स्व. सुन्दरलाल पटवा और विक्रम वर्मा ने उनके खिलाफ आरोप लगाए तो वे अदालत गए, जहां भाजपा नेताओं को मांफी मांगनी पड़ी। 

उमा भारती ने भी उन पर आरोप लगाए थे तो उनके खिलाफ अब तक मुकदमा चल रहा है वे अब तक कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाई हैं। जब उनसे एक संवाददाता ने कहा कि आप पर आरोप है कि आपकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मित्रता है इसलिए आप उन्हें हमेशा बचाते रहे हैं। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम जल्द ही उनके खिलाफ मामले सामने ला रहे हैं, जिसके तैयारी चल रही है।(मध्यप्रदेश से राजेंद्र पारासर की रिपोर्ट)

टॅग्स :दिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा