लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence Update: हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे राहुल गांधी, संसद में चर्चा नहीं तो प्रदर्शन जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2020 16:25 IST

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में पिछले दिनों भड़की हिंसा में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हिंसा पर चर्चा शुरू नहीं कराती तब तक कार्यवाही चलने नहीं दी जाएगी। विपक्षी दल सदन के भीतर और बाहर मांग कर रहा है कि चर्चा होना चाहिए।

नई दिल्लीः दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जब तक दिल्ली हिंसा के बारे में सदन में चर्चा नहीं होगी तब तक सदन के अंदर और बाहर हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।

केरल हाउस से आज 3 बजे कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा। राहुल गांधी इसका नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में पिछले दिनों भड़की हिंसा में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

जब तक दिल्ली हिंसा पर चर्चा शुरू नहीं होती, हम संसद नहीं चलने देंगे: कांग्रेस

कांग्रेस ने संसद में पिछले तीन दिन से चले आ रहे गतिरोध के बीच बुधवार को कहा कि जब तक सरकार दिल्ली हिंसा पर चर्चा शुरू नहीं कराती तब तक कार्यवाही चलने नहीं दी जाएगी। पार्टी प्रवक्ता सैयद नासिर हुसैन ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ विपक्षी दल सदन के भीतर और बाहर मांग कर रहा है कि चर्चा होना चाहिए। न तो गृह मंत्री जवाब देने के लिए तैयार हैं और न ही प्रधानमंत्री जवाब देने के लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार सदन के भीतर कह रही है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, चर्चा नहीं करेंगे। लेकिन सदन से बाहर वे कहते हैं कि स्थिति सामान्य है। इन दोनों में क्या सच है।’’ हुसैन ने कहा, ‘‘विपक्षी दलों में सहमति है कि जब तक दिल्ली के मामले पर संसद में चर्चा शुरू नहीं होगी तब तक हम सदन नहीं चलने देंगे।’’

दरअसल, लोकसभा और राज्यसभा में दिल्ली हिंसा पर जल्द चर्चा कराने की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के भारी शोर-शराबे के कारण बुधवार को लगातार तीसरे दिन दोनों सदनों में गतिरोध कायम रहा। लोकसभा को दो बार के स्थगन के बाद तथा राज्यसभा को बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जाफराबाद हिंसाराहुल गांधीकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा