लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: राहुल गांधी लेंगे उम्मीदवारों के नाम का अंतिम फैसला, भेजी गई लिस्ट

By भाषा | Updated: April 20, 2019 06:05 IST

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति और नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दी है।

Open in App

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति और नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दी है।

कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पी सी चाको ने कहा कि इन संभावित उम्मीदवारों में पार्टी की दिल्ली इकाई की शीला दीक्षित का नाम भी शामिल है। यह सूची राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को शुक्रवार को भेजी गई। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली से बाहर हैं और देर रात वापस आएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों की घोषणा शनिवार हो सकती है।’’

दिल्ली में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है। कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता ने कहा कि आप के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत रुक गई है क्योकि दिल्ली में सीटों के तालमेल पर गतिरोध बना हुआ है। दरअसल, कांग्रेस दिल्ली में 3-4 के फार्मूले से गठबंधन करने के पक्ष में है, लेकिन आप दिल्ली के साथ हरियाणा में भी गठबंधन की पैरवी कर रही है।

वैसे, आप सूत्रों का यह भी कहना है कि अगर हरियाणा में तालमेल पर बात नहीं बनती है तो वह दिल्ली में कांग्रेस के साथ 5-2 के फार्मूले के साथ गठबंधन करना चाहेगी। आप के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि दिल्ली में गठबंधन को लेकर जब भी निर्णय होगा, उसके बारे में मीडिया को बताया जाएगा, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा और पंजाब में गठबंधन की कोई चर्चा नहीं हो रही है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा